US: करोड़ों डॉलर की राष्ट्रीय कला निधि खत्म करेंगे ट्रंप, नौकरियों पर तलवार; मिले इस्तीफे-रिटायरमेंट के विकल्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्तावित बजट में राष्ट्रीय कला निधि को खत्म करने के लिए कहा है। एनईए के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कर्मचारियों से इस्तीफा देने या रिटायरमेंट लेने के लिए कहा गया है। यह ट्रंप सरकार द्वारा संस्कृति से जुड़ी संघीय संस्थाओं में किए जा रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में राष्ट्रीय कला निधि (National Endowment for Arts) को पूरी तरह से खत्म करेंगे। यह संस्था हर साल देशभर के कलाकारों और संस्थानों को करोड़ों डॉलर देती है। इस बीच, दर्जनों संगठनों को सूचना मिली है कि उन्हें दिए जाने वाले अनुदान या तो अस्वीकार कर दिए गए हैं या रद्द कर दिए गए हैं। एनईए के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कर्मचारियों से इस्तीफा देने या रिटायरमेंट लेने के लिए कहा गया है।
यह ट्रंप सरकार द्वारा संस्कृति से जुड़ी संघीय संस्थाओं में किए जा रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वे उन प्रभावों को हटाना चाहते हैं जिन्हें वे 'जागृत' कहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कई शीर्ष अधिकारियों को हटाकर फंडिंग में कटौती की है। इसके अलावा, कुछ प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाओं जैसे कैनेडी सेंटर, स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन और नेशनल एंडोमेंट फॉर ह्यूमैनिटीज (NEH) में नए दिशा-निर्देशों की मांग की है। NEA इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।
महीने के अंत तक पद छोड़ेंगे NEA निदेशक ओरलोव
NEA के राज्य, क्षेत्रीय और स्थानीय भागीदारी के निदेशक माइकल ओरलोव ने बताया कि उन्होंने 'स्थगित इस्तीफा कार्यक्रम' स्वीकार कर लिया है और वे महीने के अंत तक अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने लिखा, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।'
ये भी पढ़ें: US Military Position Cut: शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के पद 20% कम होंगे, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने दिए निर्देश
अनुदान नहीं मिलने वाले संस्थानों में ये शामिल
जिन संस्थानों को अनुदान नहीं मिला, उनमें बर्कले रिपर्टरी थियेटर कंपनी और रोचेस्टर विश्वविद्यालय का थ्री परसेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो साहित्य अनुवाद का एक प्रमुख स्रोत है। थ्री परसेंट के निदेशक चैड पोस्ट ने एक पत्र साझा किया है, जिसमें बताया गया कि अब NEA केवल उन परियोजनाओं को फंड देगा, जो ऐतिहासिक रूप से ब्लैक कॉलेजों, हेल्थ और ह्यूमन सर्विसेज से जुड़ी राष्ट्रपति ट्रंप की 'मेक अमेरिका हेल्दी अगेन' योजना आदि से संबंधित हैं।
NEA अब इन परियोजनाओं को देगा प्राथमिकता
पत्र में लिखा है, 'NEA अब उन परियोजनाओं को प्राथमिकता देगा जो राष्ट्र के एचबीसीयू और हिस्पैनिक सेवा संस्थानों को बढ़ावा दें, अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ मनाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षा को बढ़ावा दें, समुदायों की सेवा करने के लिए पूजा स्थलों को सशक्त बनाएं, आपदा राहत में मदद करें, तकनीकी नौकरियों को बढ़ावा दें, सेना और पूर्व सैनिकों का समर्थन करें, आदिवासी समुदायों को समर्थन दें, कोलंबिया जिले को सुरक्षित और सुंदर बनाएं, और एशियाई अमेरिकी समुदायों के आर्थिक विकास को बढ़ावा दें।'
ये भी पढ़ें: US: स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले अवैध प्रवासियों को मिलेंगे 1000 अमेरिकी डॉलर, ट्रंप प्रशासन का एलान
1960 के दशक में हुई थई NEA और NEH की शुरुआत
NEA और NEH ने हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्तावित 'नेशनल गार्डन ऑफ अमेरिकन हीरोज' के लिए भी अनुदान की घोषणा की थी, जिसमें बेंजामिन फ्रैंकलिन से लेकर कोबे ब्रायंट तक सार्वजनित हस्तियों की विभिन्न श्रेणी की मूर्तियां शामिल होंगी। बता दें कि NEA और NEH की शुरुआत 1960 के दशक में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन के समय हुई थी और तब से यह अमेरिका की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा रहे हैं।
पहले भी रिपब्लिकन नेताओं ने NEA को बंद करने का प्रयास किया
इससे पहले भी रिपब्लिकन नेताओं ने NEA को बंद करने की कोशिश की थी। 1980 के दशक की शुरुआत में, राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी इसे बंद करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उनके द्वारा गठित एक सलाहकार समिति ने NEA फंडिंग के वित्तीय लाभों को गिनाते हुए ऐसा करने से रोक दिया था। कुछ साल बाद, उत्तरी कैरोलिना के सीनेटर जेसी हेल्म्स समेत कुछ नेता ऐसे कलाकारों से नाराज थे, जिन्हें NEA ने फंडिंग दी थी, पर एक द्विदलीय समझौते से संस्था को बचा लिया गया था। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी NEA को बंद करने की अपील की थी, लेकिन तब कांग्रेस ने इसका बजट फिर से बहाल कर दिया था।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.