फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nata commander in afghanistan agreed that pak is important in afghan taliban talks

नाटो बोला, अफगान-तालिबान शांति बहाली प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका अहम

Wed, 15 Jan 2020 04:18 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Jan 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Nata commander in afghanistan agreed that pak is important in afghan taliban talks
general nicholson nato - फोटो : nato

अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए तालिबान के साथ बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका की नाटो ने तारीफ की है। अफगानिस्तान में नाटो के प्रतिनिधि निकोलस ने भरोसा जताया है कि अफगानिस्तान और तालिबान के बीच शांति कायम होगी और स्थाई युद्धविराम की स्थिति जरूर बनेगी।

विज्ञापन


2019 में इस दिशा में काफी सकारात्मक पहल हुई है और तमाम पड़ोसी देशों समेत खासतौर से पाकिस्तान ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।   

नाटो प्रतिनिधि ने ये भी कहा है कि मौजूदा समय में अफगानिस्तानी सेना काफी मजबूत है और तालिबान कम से कम खुली जंग की स्थिति में उससे कभी जीत नहीं सकता, इसलिए तालिबान के ज्यादातर नेता शांति के पक्ष में हैं और नाटो इसके लिए पूरी तरह उम्मीदों से भरा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कतर में मौजूद अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत जलमय खालिजाद का कहना है कि युद्धविराम को लेकर तालिबान के जवाब का इंतजार है। अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए नाटो प्रतिनिधि के इस बयान को कूटनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि हो सकता है कि नाटो ने ऐसे वक्त में शांति की पहल में लगे देशों का उत्साह बढ़ाने और यह प्रक्रिया बरकरार रखने के लिए यह सकारात्मक बयान दिया हो। नाटो को भी यह पता है कि अफगान और तालिबान के बीच शांति वार्ता में कुछ मुद्दे आड़े आ रहे हैं और तालिबानी गुटों में इन्हें लेकर मतभेद भी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed