{"_id":"5e5a841a8ebc3ef3f4509fea","slug":"nasas-kepler-satellite-discovers-17-new-planets-including-like-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती जैसी दुनिया समेत 17 नए ग्रहों की खोज, नासा की केप्लर सैटेलाइट का है कमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
धरती जैसी दुनिया समेत 17 नए ग्रहों की खोज, नासा की केप्लर सैटेलाइट का है कमाल
Sat, 29 Feb 2020 09:02 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की केप्लर सैटेलाइट ने चार साल के अपने मिशन ने 17 नए ग्रहों की खोज की है। इसमें से एक पृथ्वी जैसा रहने योग्य दुर्लभ ग्रह ‘केआइसी-7340288 बी’ भी शामिल है।
विज्ञापन
यह सभी ग्रह सितारों के ऐसे संभावित जीवन वाले जोन में मिले हैं जहां पथरीले ग्रहों में तरल रूप में जल मिलने की संभावना है। एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में ‘केआइसी-7340288 बी’ नाम का यह ग्रह आकार में पृथ्वी से डेढ़ गुना बड़ा है।
विज्ञापन
इसका आकार इसे पथरीला ग्रह मानने के लिए उपयुक्त है। यदि यह और बड़ा होता तो इसके सौरमंडल के विशालकाय गैसीय ग्रहों जैसा होने की आशंका होती। यह ग्रह सितारों के ऐसे एक हैबिटैट जोन (रहने योग्य संभावित क्षेत्र) में स्थित है। इसकी दूरी यहां से एक हजार प्रकाश वर्ष है।
विज्ञापन