फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa says elon musk company SpaceX wins 21 crore contract for moon lander

कामयाबी: चांद पर लैंडर लेकर जाएगी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स, चार एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन

Sun, 18 Apr 2021 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वॉशिगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वॉशिगटन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 05:45 PM IST
सार

नामचीन उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को चांद पर लैंडर भेजने के लिए चुना गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है। नासा और स्पेसएक्स के बीच यह करार 2.89 मिलियन डॉलर्स यानी 21 हजार 542 करोड़ में हुआ है। इस लैंडर का नाम मूनवॉकर्स रखा गया है।

विज्ञापन
Nasa says elon musk company SpaceX wins 21 crore contract for moon lander
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

नामचीन उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को चांद पर लैंडर भेजने के लिए चुना गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है। नासा और स्पेसएक्स के बीच यह करार 2.89 मिलियन डॉलर्स यानी 21 हजार 542 करोड़ में हुआ है। इस लैंडर का नाम मूनवॉकर्स रखा गया है। अगले हफ्ते स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में नासा के एस्ट्रोनॉट्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा में पहली महिला और पहला ब्लैक एस्ट्रोनॉट भेजा जाएगा।  यह उड़ान फ्लोरिडा स्थित केप केनवरल से अगले हफ्ते भरा जाएगा। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अगले गुरुवार को यह चारों एस्ट्रोनॉट्स स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन

 

दशक के अंत तक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगी नासा 
नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक स्टीव जर्कजिक ने बताया कि हम सिर्फ चांद तक ही नहीं रुकने वाले हैं, हमारा अंतिम लक्ष्य मंगल ग्रह है।अभी इसकी समीक्षा की जा रही है। नासा के मानव अंतरिक्ष एक्स्पलोरेशन की प्रमुख कैथी ल्यूडर्स ने बताया कि यह काम तब शुरू किया जाएगा, जब टीम को सुरक्षा की सटीक जानकारी मिल जाएगी।  हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि नासा और स्पेसएक्स मिलकर दशक के अंत तक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की कामयाबी हासिल कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार एस्ट्रोनॉट्स जा रहे यात्रा पर
अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स में दो अमेरिकी और 1-1 फ्रांस और जापान के हैं। ये सब पहले भी अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं। फ्लोरिडा स्टेशन पहुंचे चारों का स्वागत नासा के वैज्ञानिक स्टीव जर्कजिक ने किया। ये एस्ट्रोनॉट्स केनेडी स्पेस सेंटर में स्टीव से मुलाकात की। जहां स्टीव ने बताया कि पूरे दशक के बाद हम एक साल में तीन क्रू मिशन लॉन्च कर पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed