कामयाबी: चांद पर लैंडर लेकर जाएगी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स, चार एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन
नामचीन उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को चांद पर लैंडर भेजने के लिए चुना गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है। नासा और स्पेसएक्स के बीच यह करार 2.89 मिलियन डॉलर्स यानी 21 हजार 542 करोड़ में हुआ है। इस लैंडर का नाम मूनवॉकर्स रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामचीन उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को चांद पर लैंडर भेजने के लिए चुना गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के साथ करार किया है। नासा और स्पेसएक्स के बीच यह करार 2.89 मिलियन डॉलर्स यानी 21 हजार 542 करोड़ में हुआ है। इस लैंडर का नाम मूनवॉकर्स रखा गया है। अगले हफ्ते स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में नासा के एस्ट्रोनॉट्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा में पहली महिला और पहला ब्लैक एस्ट्रोनॉट भेजा जाएगा। यह उड़ान फ्लोरिडा स्थित केप केनवरल से अगले हफ्ते भरा जाएगा। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अगले गुरुवार को यह चारों एस्ट्रोनॉट्स स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे।
NASA has selected Starship to land the first astronauts on the lunar surface since the Apollo program! We are humbled to help @NASAArtemis usher in a new era of human space exploration → https://t.co/Qcuop33Ryz pic.twitter.com/GN9Tcfqlfp
— SpaceX (@SpaceX) April 16, 2021विज्ञापन
दशक के अंत तक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजेगी नासा
नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक स्टीव जर्कजिक ने बताया कि हम सिर्फ चांद तक ही नहीं रुकने वाले हैं, हमारा अंतिम लक्ष्य मंगल ग्रह है।अभी इसकी समीक्षा की जा रही है। नासा के मानव अंतरिक्ष एक्स्पलोरेशन की प्रमुख कैथी ल्यूडर्स ने बताया कि यह काम तब शुरू किया जाएगा, जब टीम को सुरक्षा की सटीक जानकारी मिल जाएगी। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि नासा और स्पेसएक्स मिलकर दशक के अंत तक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की कामयाबी हासिल कर लेंगे।
चार एस्ट्रोनॉट्स जा रहे यात्रा पर
अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स में दो अमेरिकी और 1-1 फ्रांस और जापान के हैं। ये सब पहले भी अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं। फ्लोरिडा स्टेशन पहुंचे चारों का स्वागत नासा के वैज्ञानिक स्टीव जर्कजिक ने किया। ये एस्ट्रोनॉट्स केनेडी स्पेस सेंटर में स्टीव से मुलाकात की। जहां स्टीव ने बताया कि पूरे दशक के बाद हम एक साल में तीन क्रू मिशन लॉन्च कर पाए हैं।