फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA's Curiosity Rover clicks the last selfie on Mars

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अंतिम सेल्फी क्लिक की

Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल भाषा,वाशिंगटन
भाषा,वाशिंगटन Published by: अमित मंडल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
NASA's Curiosity Rover clicks the last selfie on Mars
गूगल ने नासा के साथ मिलकर यूजर्स के लिए मंगल ग्रह पर वर्चुअल वॉक की शुरुआत की है।

मंगल ग्रह पर खोज कर रहे नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने वहां अपनी अंतिम सेल्फी ली है जहां एक साल से अधिक समय से यह रोबोट अन्वेषण में लगा हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। वेरा रुबिन रिज से नए नमूने एकत्र करने के बाद, कार के आकार का वह रोवर अब माउंट शार्प के एक मिट्टी वाले क्षेत्र की ओर उतरेगा।

विज्ञापन


पिछले साल 15 दिसंबर को, क्यूरियोसिटी ने रॉक हॉल नामक रिज के एक स्थान पर अपने 19 वें नमूने को ड्रिल किया था। 15 जनवरी को, अंतरिक्ष यान ने अपने मार्स हैंड लेंस इमेजर कैमरे का इस्तेमाल कर 57 तस्वीरें ली थी, जिसके साथ एक सेल्फी भी ली थी।
विज्ञापन


नासा ने कहा कि तस्वीर में ‘‘रॉक हॉल’’ की सतह में किया गया छेद रोवर के नीचे बायीं ओर दिख रहा है। क्यूरियोसिटी ने सितंबर 2017 से मंगल ग्रह पर अन्वेषण कार्य शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed