{"_id":"5c506c86bdec22108404bc11","slug":"nasa-s-curiosity-rover-clicks-the-last-selfie-on-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अंतिम सेल्फी क्लिक की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अंतिम सेल्फी क्लिक की
Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल
भाषा,वाशिंगटन
भाषा,वाशिंगटन
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
गूगल ने नासा के साथ मिलकर यूजर्स के लिए मंगल ग्रह पर वर्चुअल वॉक की शुरुआत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल ग्रह पर खोज कर रहे नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने वहां अपनी अंतिम सेल्फी ली है जहां एक साल से अधिक समय से यह रोबोट अन्वेषण में लगा हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। वेरा रुबिन रिज से नए नमूने एकत्र करने के बाद, कार के आकार का वह रोवर अब माउंट शार्प के एक मिट्टी वाले क्षेत्र की ओर उतरेगा।
विज्ञापन
पिछले साल 15 दिसंबर को, क्यूरियोसिटी ने रॉक हॉल नामक रिज के एक स्थान पर अपने 19 वें नमूने को ड्रिल किया था। 15 जनवरी को, अंतरिक्ष यान ने अपने मार्स हैंड लेंस इमेजर कैमरे का इस्तेमाल कर 57 तस्वीरें ली थी, जिसके साथ एक सेल्फी भी ली थी।
विज्ञापन
नासा ने कहा कि तस्वीर में ‘‘रॉक हॉल’’ की सतह में किया गया छेद रोवर के नीचे बायीं ओर दिख रहा है। क्यूरियोसिटी ने सितंबर 2017 से मंगल ग्रह पर अन्वेषण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन