{"_id":"5eeb3c868ebc3e42b5429e59","slug":"nasa-next-rover-going-to-mars-carries-tribute-to-healthcare-workers-fighting-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा मंगल ग्रह पर जाने वाला नासा का अगला रोवर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा मंगल ग्रह पर जाने वाला नासा का अगला रोवर
Thu, 18 Jun 2020 03:35 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, केप केनवरल (फ्लोरिडा)
पीटीआई, केप केनवरल (फ्लोरिडा)
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का मंगल ग्रह पर जाने वाला अगला रोवर दुनियाभर में कोरोना वायरस से अग्रिम मोर्चे पर जंग लड़ रहे सभी चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
प्रक्षेपण से एक महीने पहले अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को ‘पर्सेवेरेंस’ नाम के रोवर से स्मारक रूप में एक प्लेट जोड़ने का खुलासा किया। रोवर टीम ने इसे 'कोविड-19 पर्सेवेरेंस प्लेट' का नाम दिया है, जिसे पिछले कुछ महीनों में बनाया गया है।
विज्ञापन
काली और सफेद एलुमीनियम की सर्पिल आकार की यह प्लेट सबसे ऊपर लगाई गई है जो चिकित्सा समुदाय का एक प्रतीक है। कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मैट वालेस ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी प्रक्षेपण की तैयारियों के दौरान हमें सुरक्षित रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘इसने हमें प्रेरित किया। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्लेट और इस मिशन के जरिए हम बदले में थोड़ा बहुत भी उन्हें प्रेरित कर पाएं।’