फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA honoured two Indian students of New Delhi and Mumbai Human Exploration Rover Challenge

अमेरिका में भारत का डंका: NASA की चुनौती पर खरे उतरे दिल्ली-मुंबई के दो नौजवान; सफलता पर वार्षिक HERC अवॉर्ड

Tue, 23 Apr 2024 05:47 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:47 AM IST
सार

नई दिल्ली और मुंबई के दो भारतीय छात्रों को मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज के लिए नासा ने पुरस्कृत किया है। नासा ने सोमवार को बताया कि केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली-एनसीआर ने चैलेंज के क्रैश एंड बर्न श्रेणी में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, मुंबई के कनकिया इंटरनेशनल स्कूल को रूकी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
NASA honoured two Indian students of New Delhi and Mumbai Human Exploration Rover Challenge
नासा का इनाम जीतने वाले दोनों होनहार (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एक्स हैंडल @RoverChallenge

विस्तार

नई दिल्ली और मुंबई के दो भारतीय छात्रों को मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी- नासा ने पुरस्कृत किया है। नासा के मुताबिक केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली-एनसीआर ने चैलेंज के क्रैश एंड बर्न श्रेणी में पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, मुंबई के कनकिया इंटरनेशनल स्कूल को रूकी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुनिया भर से 72 टीमों के साथ 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। अमेरिका में डलास के पैरिश एपिस्कोपल स्कूल ने हाई स्कूल डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं, हंट्सविले में अलबामा विश्वविद्यालय ने कॉलेज/विश्वविद्यालय खिताब पर कब्जा किया। वार्षिक इंजीनियरिंग प्रतियोगिता नासा की सबसे लंबे समय से चली आ रही प्रतियोगिता है।


एचईआरसी नासा की विरासत को आगे बढ़ा रहा
नासा के वरिष्ठ अधिकारी वेमित्र अलेक्जेंडर ने कहा कि हमने इस बार प्रतियोगिता की 30वीं वर्षगांठ मनाई। एचईआरसी नासा की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो उन छात्रों को अनुभव प्रदान करता है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed