फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA engineer Sridhar said - Perseverance rover will soon do some exciting work on Mars

नासा के इंजीनियर श्रीधर बोले - ‘परसिवरेंस’ रोवर मंगल पर जल्द करेगा कुछ रोमांचक काम

Mon, 01 Mar 2021 11:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
NASA engineer Sridhar said - Perseverance rover will soon do some exciting work on Mars
परसेवेरेंस रोवर - फोटो : twitter.com/NASA

नासा के ‘परसिवरेंस’ रोवर के भारतीय मूल के अमेरिकी इंजीनियर विष्णु श्रीधर ने कहा है कि मंगल अभियान के सर्वाधिक रोमांचक कार्य आने वाले हफ्तों में होने वाले हैं। नासा का यह रोवर इस साल 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरा है। 

विज्ञापन


रोवर, सुपरकैम और इसके अन्य उपकरणों की मदद से वैज्ञानिकों को लाल ग्रह पर अतीत में जीवन की मौजूदगी का सुराग हासिल करने में मदद मिलेगी। श्रीधर ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद यह अभियान हो रहा है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के रहने वाले श्रीधर (27) कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (जेपीएल) में मार्स-2020 ‘परसिवरेंस’ रोवर के सुपरकैम के लिए एक लीड सिस्टम इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस रोवर के कुछ सर्वाधिक रोमांचक कार्य होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नासा के अभियानों में स्पष्ट रूप से एक मूलभूत सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की जा रही है कि क्या मंगल पर कभी जीवन मौजूद था? क्या पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रह पर भी जीवन था? जेपीएल में पिछले पांच साल का श्रीधर का समय मंगल के लिए समर्पित रहा है और वह फिलहाल मार्स 2020 रोवर पर सुपरकैम के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर हैं।


हवा की आवाज का वीडियो जारी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को मंगल ग्रह से पहला ऑडियो जारी किया, जो रोवर द्वारा रिकॉर्ड की गई हवा की आवाज है।

श्रीधर ने एबीसी 7 चैनल से कहा, हम मंगल से और अधिक तस्वीरें प्राप्त करने जा रहे हैं, हम सुपरकैम उपकरण से तस्वीरें लेने जा रहे हैं, हम अपने माइक्रोफोन के जरिए ऑडियो रिकार्डिंग करने जा रहे हैं और निकट भविष्य में बहुत जल्द हम अपने हेलिकॉप्टर (ड्रोन) को तैनात करने जा रहे हैं...। ’’ सुपर कैम एक सुदूर संवेदन (रिपोट सेंसिंग) उपकरण है जो मंगल की सतह पर चट्टानों के रासायनिक तत्वों का विश्लेषण करने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल करेगा। यह उस क्षेत्र का विश्लेषण करेगा, जहां तक रोवर नहीं पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed