फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA discovers first planet outside galaxy

आकाशगंगा के बाहर नासा की खोज: दो करोड़ 80 लाख प्रकाश वर्ष दूर है नया ग्रह, अब तक खोजे जा चुके हैं चार हजार एक्सोप्लैनेट 

Wed, 27 Oct 2021 04:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Oct 2021 04:19 AM IST
सार

इस संभावित ग्रह को चंद्र एक्स-रे टेलीस्कोप के जरिये खोजा गया है। यह हमारी आकाशगंगा से दो करोड़ 80 लाख प्रकाश वर्ष दूर मेसियर 51 आकाशगंगा में स्थित है।

विज्ञापन
NASA discovers first planet outside galaxy
नासा ने अकाशगंगा के बाहर एक नए ग्रह की खोज की। - फोटो : Twitter@NASA

विस्तार

नासा ने हमारी आकाशगंगा के बाहर एक नए ग्रह की खोज की है। संभावना जताई जा रही है कि यह पिंड आकाशगंगा के बाहर खोजा जाने वाला पहला ग्रह हो सकता है। अब तक लगभग चार हजार एक्सोप्लैनेट (ऐसे ग्रह जो तारों की परिक्रमा करते हैं) की खोज की जा चुकी है, लेकिन ये सभी हमारी आकाशगंगा के भीतर स्थित हैं। ये एक्सोप्लैनेट हमारे ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

विज्ञापन


इस संभावित ग्रह को चंद्र एक्स-रे टेलीस्कोप के जरिये खोजा गया है। यह हमारी आकाशगंगा से दो करोड़ 80 लाख प्रकाश वर्ष दूर मेसियर 51 आकाशगंगा में स्थित है। इस ग्रह की खोज ट्रांजिट पर आधारित है। यह ग्रह एक तारे की परिक्रमा के दौरान दूसरे तारों की रोशनी को रोक देता है।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में एक्सोप्लैनेट खोजने के लिए इस सामान्य तकनीक का उपयोग पहले ही किया जा चुका है। डॉ. रोसैन डि स्टेफानो और उनके साथियों ने एक्स-रे ब्राइट बाइनरी के रूप में जानी जाने वाली वस्तु से प्राप्त एक्स-रे की चमक में गिरावट को दर्ज किया है। इन वस्तुओं में आमतौर पर एक न्यूट्रॉन स्टार या ब्लैक होल होता है जो निकट से परिक्रमा करने वाले साथी तारे से गैस खींचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सोप्लैनेट का पता लगाने के लिए नई तकनीक 
खगोलविदों की टीम ने एम51-यूएलएस-1 नाम की बाइनरी सिस्टम में एक्सोप्लैनेट का पता लगाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि एम51-यूएलएस-1 में एक्सोप्लैनेट लगभग शनि के आकार का होगा। अमेरिका के कैम्ब्रिज में हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डॉ. डि स्टेफानो और अध्ययन के शीर्ष प्रमुख ने कहा, हमने जिस प्रणाली को विकसित कर अंजाम दिया है वह वर्तमान में दूसरी आकाशगंगाओं में प्लेनेट सिस्टम की खोज करने के लिए एकमात्र सही तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed