फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA continuously monitors the sun for a decade, now share amazing time lapse video with data

NASA ने लगातार दस साल तक की सूर्य की निगरानी, अब आंकड़े समेत शेयर किया अद्भुत वीडियो

Thu, 25 Jun 2020 02:33 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
NASA continuously monitors the sun for a decade, now share amazing time lapse video with data
सूर्य का एक दशक - फोटो : NASA

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बुधवार को सूर्य के दस साल का एक वीडियो जारी किया। एजेंसी के मुताबिक उसके सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने पूरे एक दशक तक लगातार सूर्य को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान इस ऑब्जर्वेटरी ने कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां इकठ्ठा की। ऐसी ही कुछ दिलचस्प जानकारियां नासा ने साझा की हैं, जिसे सभी को जानना चाहिए।

विज्ञापन


नासा की इस सोलर ऑब्जर्वेटरी ने लगातार एक दशक तक सूर्य को देखा, इस दौरान उसने सूर्य की 45 करोड़ उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली, दो करोड़ गीगाबाइट डेटा एकत्र किया।
विज्ञापन


नासा के मुताबिक, 'इस जानकारी ने हमारे निकटतम तारे के कामकाज के बारे में अनगिनत नई खोजों के साथ यह भी जानने में मदद किया कि यह सौर प्रणाली को प्रभावित करता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




कई सारे उन्नत उपकरणों की मदद से सौर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने प्रत्येक 0.75 सेकंड में सूर्य की एक तस्वीर को कैद करती रही। वायुमंडलीय इमेजिंग असेंबली (एआईए) उपकरण ने अकेले प्रकाश के 10 अलग-अलग तरंग दैर्ध्य पर हर 12 सेकंड में तस्वीरों को कैद करता रहा।   


यह 10 साल का टाइम लैप्स वीडियो उन तस्वीरों का समूह है जो 17.1 नैनोमीटर के तरंग दैर्ध्य पर ली गई हैं। एक अति पराबैंगनी तरंगदैर्ध्य से ली गई ये तस्वीरें सूर्य की सबसे बाहरी वायुमंडलीय परत को दर्शाता है।

नासा ने सूर्य के एक दशक को 61 मिनट के वीडियो के माध्यम से दिखाया है, इस दौरान इसमें हर घंटे एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में एक सेकंड में एक दिन को दिखाया गया है। नासा के वीडियो के मुताबिक यह सारी तस्वीरें दो जून 2010 से एक जून 2020 तक की हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed