नासा से लेकर दुनिया के कई देशों ने इसरो को सराहा, कहा- चंद्रयान 2 ने हमें भी प्रेरणा दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने कहा है कि चांद पर उतरने जा रहे चंद्रयान 2 से संपर्क भले टूट गया हो लेकिन इसरो को हमारा पूर्ण समर्थन है। भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को एक रणनीतिक खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है और इसके विकास और उपलब्धियों में भागीदार है।
United Arab Emirates Space (UAE) Agency: We assure our full support to #ISRO following the loss of contact with their spacecraft, #Chandrayaan2 which had to land on the moon. India proved to be a strategic player in the space sector & a partner in its development & achievements. pic.twitter.com/lPqUe1IPwb
— ANI (@ANI) September 7, 2019
वहीं नासा ने भी इस बारे में कहा कि अंतरिक्ष एक कठोर जगह है। हम इसरो के मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने अपनी इस यात्रा से हमें भी प्रेरित किया है और हम भविष्य में साथ मिलकर अपने सौर मंडल के नए आयामों को खोजने के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।
NASA: Space is hard. We commend ISRO’s attempt to land their #Chandrayaan2 mission on the Moon’s South Pole. You have inspired us with your journey and we look forward to future opportunities to explore our solar system together. pic.twitter.com/ESiOLqF3Do
— ANI (@ANI) September 7, 2019
ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने भी की तारीफ
Australian Space Agency: The Vikram Lander was just a few kilometres short of realising its mission to the Moon. To the team at ISRO, we applaud your efforts and the commitment to continue our journey into space. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/XTe83DGMIB
— ANI (@ANI) September 7, 2019
मॉरिशस बोला- विश्व लेगा भारत से प्रेरणा
उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन दुनिया भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिए तत्पर हैं।'
Prime Minister of Mauritius,Pravind Jugnauth:Although it wasn't a successful landing this time,the world would recon the major technological advancement of Indian Spacial Programme. We look forward to collaborative efforts between Mauritius&ISRO team in future.(2/2) #Chandrayaan2 https://t.co/YXjvNxzdUa
— ANI (@ANI) September 7, 2019
भूटानी प्रधानमंत्री ने दी इसरो को बधाई, कहा- साहस और हौसला काबिले तारीफ
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भी भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को लेकर शुभकामनाएं दी। पीएम लोटे टीशिंग ने चंद्रयान को लेकर कहा कि हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं लेकिन जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों ने साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांती जानता हूं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह और उनकी इसरी टीम एक दिन इस मिशन को पूरा कर दिखाएगी।
Bhutan PM Lotay Tshering:We are proud of India and its scientists today. #Chandrayaan2 saw some challenges last minute but courage and hard work you have shown are historical. Knowing Prime Minister Narendra Modi.I have no doubt he and his #ISRO team will make it happen one day pic.twitter.com/AA8B2vXx8o
— ANI (@ANI) September 7, 2019