फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA and ESA choose Raja Chari among three members of astronauts for the mission

अंतरिक्ष यात्रियों के तीन सदस्यों में राजा चारी शामिल, नासा और ईएसए ने किया चयन

Thu, 17 Dec 2020 02:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 17 Dec 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
NASA and ESA choose Raja Chari among three members of astronauts for the mission
भारतीय-अमेरिकी राजा चारी - फोटो : twitter

अमेरिकी वायुसेना में भारतवंशी कर्नल राजा चारी को नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्पेस-एक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर के रूप में चुना है। इस मिशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है। इस मिशन के 2021 में लांच होने की संभावना है। नासा ने कहा कि चौथे चालक दल के सदस्य को बाद में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


मौजूदा तीन सदस्यीय चालक दल में राजा चारी के कमांडर होने के अलावा नासा के टॉम मार्शबर्न पायलट होंगे और ईएसए के मथियास मौरर मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। चारी ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि स्पेस-एक्स क्रू ड्रैगन के मिशन में मथियास मौरर और थॉमस हैनरी मार्शबर्न के साथ काम करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर गर्व का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन


राजा चारी को इस महीने की शुरुआत में आर्टेमिस टीम के सदस्य के तौर पर चुना गया था और अब वह भविष्य के चंद्र मिशन में काम करने के पात्र हैं। अमेरिकी वायु सेना में बतौर कर्नल तैनात राजा चारी को परीक्षण उड़ान के लिए 2,500 घंटे से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कहा कि वे पहली बार मानव जाति की कक्षीय चौकी के लिए उड़ान भरेंगे जिससे हम अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ जान सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में बने नासा अंतरिक्ष यात्री
राजा चारी का जन्म अमेरिका के मिल्वौकी में हुआ था, लेकिन उनका गृह प्रांत आयोवा को माना जाता है। उन्होंने एस्ट्रॉनाटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री ली। उनके पिता श्रीनिवास वी. चारी हैदराबाद से अमेरिका आए थे। राजा चारी 2017 में एस्ट्रोनॉट कोर्प मे आए थे और तब से ही उनका प्रशिक्षण चल रहा है। राजा चारी की यह पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी। वह वर्ष 2017 में नासा के अंतरिक्ष यात्री बने थे। 


राजा चारी तीसरे भारतवंशी
राजा चारी ने एडवांस्ड लड़ाकू जेट एफ-35 बेड़े की कमान भी संभाली है। बाद में वे इंटीग्रेटेड टेस्ट फोर्स के निदेशक भी बने। मिशन के लिए चुने गए लोगों में सिर्फ चारी ही भारतीय हैं। वे लूनार और मंगल मिशन के लिए भी काम कर रहे हैं। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद राजा चारी अमेरिकी अंतरिक्ष मिशन के लिए चुने गए तीसरे भारतवंशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed