फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi visits US, Trump says I will meet with India and Pakistan

ट्रंप बोले: भारत-पाकिस्तान में तनाव कम हुआ, दोनों देश के पीएम से जल्द ही करूंगा मुलाकात

Tue, 17 Sep 2019 08:20 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 17 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi visits US, Trump says I will meet with India and Pakistan
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा।’ ट्रंप के कार्यक्रम के अनुसार वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मुलाकात कर सकते हैं।

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या को संबोधित करने के बाद ट्रंप ओहायो जाएंगे और इसके बाद उनके संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र के लिए न्यूयार्क जाने की संभावना है। ट्रंप ने कश्मीर का जिक्र किए बिना कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव करने की दिशा में काफी प्रगति की गई है।


ट्रंप के ‘हाउडी मोदी’ के कार्यक्रम में शामिल होने पर मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ह्यूस्टन में हमारे साथ रहेंगे। यह फैसला भारत-अमेरिका के रिश्ते की मजबूती दिखाता है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय समुदाय का अमेरिकी समाज और वहां की अर्थव्यवस्था में खासा योगदान है। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय ट्रंप का शानदार स्वागत करेगा।

मोदी 21 सितंबर को अमेरिका दौरे पर रवाना हो सकते हैं। इसके बाद वे सबसे पहले ह्यूस्टन पहुंचेंगे। 23 से 27 सितंबर तक नरेंद्र मोदी यूएन महासभा में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed