फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi's program to be held in Houston in September, US MP requested colleagues to join

अमेरिकी सांसद ने सहकर्मियों से किया अनुरोध, पीएम मोदी के ह्यूस्टन कार्यक्रम में हो शामिल

Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi's program to be held in Houston in September, US MP requested colleagues to join
Narendra Modi - फोटो : ANI

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कांग्रेस के अपने सहयोगियों से इस महीने ह्यूस्टन में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


डेली बीस्ट समाचार वेबसाइट ने कांग्रेस सदस्य ब्रैड शर्मन के हवाले से बुधवार को कहा कि भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर कांग्रेस के कॉकस के सह-अध्यक्ष के तौर पर मैं उम्मीद करता हूं कि आप ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने में शामिल होंगे।
विज्ञापन


23 अगस्त को लिखे पत्र में शर्मन ने कहा कि ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में इस कार्यक्रम में 50,000 लोग शामिल होंगे और इस कार्यक्रम का 30 करोड़ से अधिक लोगों तक प्रसारण किया जाएगा। शर्मन ने अपने पत्र में कहा कि कार्यक्रम में मानवाधिकारों के बड़े नेताओं महात्मा गांधी और डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को भी सराहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हाउडी मोदी’ नाम के इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय में खासा जोश देखा जा रहा है। आयोजकों ने 50,000 के पार जाने के बाद पंजीकरण बंद कर दिया है। ह्यूस्टन से मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed