फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Narendra Modi became first Indian PM to address Israeli Parliament receive honor of Speaker of the Knesset

PM Modi: इस्राइल-फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता; विश्व की 20 संसदों में संबोधन

Wed, 25 Feb 2026 10:03 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 10:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी आज इस्राइली संसद के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' सम्मानित किए गए। इसके साथ ही पीएम मोदी इस्राइल और फलस्तीन, दोनों देशों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन चुके हैं। 2018 में, प्रधानमंत्री को फलस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है।

विज्ञापन
Narendra Modi became first Indian PM to address Israeli Parliament receive honor of Speaker of the Knesset
पीएम मोदी इस्राइल-फलस्तीन से सम्मान पाने वाले दुनिया के एकमात्र नेता - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर देश की संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बने। इस्राइली संसद की ओर से पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' का सर्वोच्च सम्मान मिला। भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। इस्राइली संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने उन्हें यह सम्मान दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: 'आतंकवाद को जायज नहीं ठहराया जा सकता', नेसेट में पीएम मोदी ने नाम लिए बिना पाकिस्तान पर साधा निशाना
विज्ञापन


इस्राइल और फलस्तीन से सम्मानित होने वाले दुनिया के पहले नेता
इससे पहले 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन से सम्मानित किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है। पीएम मोदी ने इस्राइल में हमास की ओर से सात अक्तूबर को किए गए नरसंहार की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका देश इस्राइल के प्रति सहानुभूति रखता है। उन्होंने कहा कि हम आपकी पीड़ा को समझते हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ इस्राइल के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मान
इस्राइल की संसद ने आज अपने संबोधन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक प्राप्त करने वाले पहले नेता है। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। यह पदक भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से किए गए असाधारण योगदान की मान्यता में प्रदान किया गया है।


आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में इस्राइल के साथ भारत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद विरोधी सभी कार्रवाइयों में इस्राइल के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता है। भारत क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

ये भी पढ़ें: PM Modi in Israeli: भारत-इस्राइल संबंध से शांति और आतंकवाद तक, इस्राइली संसद में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इस्राइल को 'नवाचार और तकनीकी नेतृत्व की एक महाशक्ति' बताया। उन्होंने कहा कि यह संयोजन भविष्योन्मुखी साझेदारी के लिए एक स्वाभाविक आधार बनाता है।वहीं, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'इस्राइल के एक महान मित्र, आपके यहां आने से पहले मैं इतना उत्साहित कभी नहीं हुआ था।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed