{"_id":"699f20c3b90c7d3cc5052d79","slug":"pm-modi-israel-visit-speech-in-knesset-attack-on-pakistan-over-terrorism-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइली संसद में PM मोदी ने क्यों किया 1971 के भारत-PAK युद्ध का जिक्र? जानें कौन थे ले. जनरल जैकब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइली संसद में PM मोदी ने क्यों किया 1971 के भारत-PAK युद्ध का जिक्र? जानें कौन थे ले. जनरल जैकब
Wed, 25 Feb 2026 09:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:48 PM IST
सार
Israel: प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने नेसेट को संबोधित करते हुए 1971 के भारत-पाक युद्ध और लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब के योगदान को याद किया। यहूदी समुदाय में जन्मे जैकब भारतीय सेना की पूर्व कमान के प्रमुख थे। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
नेसेट में पीएम मोदी का संबोधन।
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन के इस्राइल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नेसेट (इस्राइली संसद) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिसंबर 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध का जिक्र किया और लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब के योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, '1970 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब के वीरतापूर्ण योगदान को व्यापक रूप से जाना जाता है।'
कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब?
लेफ्टिनेंट जनरल जैक फर्ज राफेल जैकब वर्ष 1971 में भारतीय सेना की पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ थे। उन्हें जेएफआर जैकब के नाम से भी जाना जाता है। जैकब ने तेज हमलों की योजना तैयार की थी, जिसे युद्ध के चरम पर पूर्वी पाकिस्तान पर आक्रमण के लिए अपनाया गया। इस योजना के कारण भारतीय सेना केवल 15 दिनों में ढाका तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन
उनकी योजना के अनुसार पाकिस्तान की कमान और संचार व्यवस्था को निष्क्रिय करना था और बीच के शहरों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए वैकल्पिक मार्गों से ढाका पहुंचना था, जो उस क्षेत्र का राजनीतिक और रणनीतिक केंद्र था। 16 दिसंबर 1971 को ऐतिहासिक आत्मसमर्पण पत्र लेकर जाने वाले जेएफआर जैकब ही थे। उन्होंने पाकिस्तान सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी को आधे घंटे के भीतर शर्तें स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था। जनरल जैकब ने ढाका में तैनात नियाजी और उनके 26 हजार सैनिकों से रेसकोर्स मैदान में सार्वजनिक रूप से ऐतिहासिक आत्मसमर्पण करवाया।
1923 में कोलकाता में जन्मे जैकब ने अपनी शिक्षा दार्जिलिंग और अमेरिका में प्राप्त की। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर द्वितीय विश्व युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और गोवा तथा पंजाब के राज्यपाल के रूप में भी सेवा दी। 13 जनवरी 2016 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
भारत भी आतंकवाद का शिकार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सात अक्तूबर के हमास के हमलों की भी आलोचना की। उन्होंने इसे क्रूर हमला करार देते हुए भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भी आतंकवाद का शिकार है। नागरिकों की हत्या को किसी भी तर्क से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। हमें 26/11 के मुंबई हमले याद हैं, जिनमें इस्राइलियों समेत भारत के कई नागरिकों की जानें गईं। आपकी ही तरह हमारी भी आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति है। आतंकवाद विश्वास को तोड़ता है। आतंकवाद के खिलाफ दोहरा रवैया नहीं रख सकते हैं। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहमति जरूरी है।
'आतंकवाद के खिलाफ समन्वित वैश्विक कार्रवाई की जरूरत'
उन्होंने कहा, आतंकवाद का मकसद समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और भरोसे को खत्म करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर और समन्वित वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है, क्योंकि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है। इसीलिए, भारत स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
ये भी पढ़ें: इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बने मोदी, 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' सम्मान से नवाजे गए
यूएनएससी समर्थित गाजा शांति पहल का समर्थन किया
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) समर्थित गाजा शांति पहल एक मार्ग पेश करती है। भारत ने इस पहल के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है। हमारा मानना है कि इसमें फलस्तीन मुद्दे के समाधान समेत इस क्षेत्र के सभी लोगों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का वादा निहित है। आइए, हमारे सभी प्रयास बुद्धिमत्ता, साहस और मानवता से प्रेरित हों। शांति का मार्ग हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन भारत इस क्षेत्र में संवाद, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ खड़ा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन