फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Names of more than 700 Pakistani citizens including key members of PM Imran Khan in Pandora Papers leak case

पेंडोरा पेपर्स लीक मामला: पीएम इमरान खान के करीबियों समेत 700 से अधिक पाक नागरिकों के नाम शामिल

Mon, 04 Oct 2021 01:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Oct 2021 01:54 AM IST
सार

इमरान खान ने इस मामले के सामने आने बाद कहा कि जिन लोगों का नाम नई लिस्ट में आया है, उनकी जांच की जाएगी और दोषी पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Names of more than 700 Pakistani citizens including key members of PM Imran Khan in Pandora Papers leak case
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सत्ता में आने से पहले नया पाकिस्तान बनाने वाले इमरान खान अब नए विवाद में आ गए हैं। पैंडोरा पेपर में करीब 700 पाकिस्तानियों के नाम सामने आने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें पाक पीएम इमरान खान के करीबी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनकी संपत्तियां विदेशों में एक कंपनी के रूप में है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स ने रविवार को पेंडोरा पेपर्स का अनावरण किया, इसके अनुसार वित्त मंत्री शौकत तारिन, जल संसाधन मंत्री मूनिस इलाही, सीनेटर फैसल वावड़ा, उद्योग और उत्पादन मंत्री खुसरो बख्तियार के परिवार सहित अन्य लोग भी लीक में शामिल हैं।
विज्ञापन


117 देशों में फैले 150 मीडिया संगठनों से संबंधित दुनिया भर के 600 से अधिक पत्रकारों ने पेंडोरा पेपर्स के लिए दो साल तक शोध में भाग लिया, जिसमें 11.9 मिलियन फाइलें हैं जिनमें 2.94 टेराबाइट्स की गोपनीय जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट सामने आने के बाद इमरान खान का दावा है कि जिन लोगों का नाम नई लिस्ट में आया है, उनकी जांच की जाएगी और दोषी पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस मुद्दे को भी जलवायु परिवर्तन की तरह ही गंभीरता से लिया जाए।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया कि हम पैंडोरा पेपर का स्वागत करते हैं जिसने गलत तरह से संपत्ति इकट्ठा करने वाले अमीरों का सच उजागर किया है, टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार की है और वित्तीय हेवंस में हवाला के रास्ते पैसा पहुंचाया है। 

आईसीआईजे के अनुसार, इन गुप्त दस्तावेजों में जॉर्डन के राजा, यूक्रेन, केन्या और इक्वाडोर के राष्ट्रपतियों, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के संपत्तियों को लेकर अवैध लेनदेन का विवरण है।


दस्तावेजों में सचिन तेंदुलकर का भी नाम
आईसीआईजे ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि इन गुप्त दस्तावेजों में भारत के क्रिकेट सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। इस पर तेंदुलकर के वकील ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी का निवेश वैध है और इसे कर अधिकारियों को घोषित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed