फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   name of Kamala Harris should not be used in commercial activities

व्यावसायिक गतिविधियों में नहीं हो कमला हैरिस के नाम का इस्तेमाल

Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
name of  Kamala Harris should not be used in commercial activities
कमला हैरिस - फोटो : PTI

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रवक्ता ने कहा कि हैरिस और उनका परिवार नैतिक मूल्यों के उच्चतम मानदंड को बनाए रखेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की यह नीति है कि उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग किसी व्यावसायिक गतिविधि के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह बयान कमला हैरिस द्वारा भांजी मीना को अपना प्रचार करने में उनके नाम का इस्तेमाल बंद करने की नसीहत के बाद आया है।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपपति की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि इस बयान को किसी भी प्रचार या समर्थन के संदर्भ में भी समझा जा सकता है। लॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार, व्हाइट हाउस ने मीना हैरिस से कहा है कि वह उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग करके अपना ब्रांड खड़ा ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने व्हाइट हाउस के अनाम अधिकारी के हवाले से कहा है, जो बाइडन और कमला हैरिस के चुनाव जीतने के बाद सत्ता हस्तांतरण टीम के नैतिक मूल्यों के वकील ने भी मीना से कहा कि वे अपनी मौसी के नाम या उनसे मिलते-जुलते नाम के ब्रांड से कपड़े नहीं बना सकती हैं और ना हीं किताबें लिख सकती हैं।

अखबार के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि पहले बेचे जा रहे ‘उपराष्ट्रपति आंटी’ स्वेटशर्ट और हैरिस थीम के स्विमसूट मौजूदा नियमों के तहत नहीं बेचे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed