फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mysterious pillars of light dazzle the night sky in Alberta Canada news in hindi

Optical Illusion: स्ट्रीटलाइट की रोशनी से बनीं आसमान से उतरते खंभों जैसी आकृति, जानें कहां दिखा अद्भुत नजारा

Sat, 30 Nov 2024 12:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 30 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

यह एक ऑप्टिकल भ्रम है, जहां प्रकाश की किरणें आसमान में ऊंची उड़ान भरती हुई दिखती है, जिससे एक झिलमिलाता हुआ अलौकिक प्रदर्शन का अनुभव होता है। इन प्रकाश स्तंभों का स्वरुप रहस्यमय लगता है, लेकिन इसका असाधारण गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Mysterious pillars of light dazzle the night sky in Alberta Canada news in hindi
प्रकाश स्तंभ - फोटो : X/ Dar Tanner

विस्तार

कनाडा के सेंट्रल अल्बर्टा में स्थानीय नागरिकों ने एक बहुत ही अद्भुत दृश्य का अनुभव किया। दरअसल, कुछ प्रकाश के स्तंभों से रात को रौशन कर दिया। इन झिलमिलाती किरणों को अकसर असाधारण गतिविधि समझा जाता है, लेकिन यह वास्तव में बदलते मौसम के कारण बनने वाली एक आकर्षक प्राकृतिक ऑप्टिकल भ्रम है। प्रकाश स्तंभ तब बनता है जब स्ट्रीटलाइट और बिल्डिंग लाइट वायुमंडल में छोटे हेक्सागोनल बर्फ के टुकड़ों से टकराते हैं। ये बर्फ के क्रिस्टल जमीन पर दर्पण की तरह काम करते हैं।
विज्ञापन


यह एक ऑप्टिकल भ्रम है, जहां प्रकाश की किरणें आसमान में ऊंची उड़ान भरती हुई दिखती है, जिससे एक झिलमिलाता हुआ अलौकिक प्रदर्शन का अनुभव होता है। इन प्रकाश स्तंभों का स्वरुप रहस्यमय लगता है, लेकिन इसका असाधारण गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। इसका अनुभव अकसर सर्दी के मौसम में ही होता है, जब तापमान ने तेजी से नीचे गिरने लगता है। कनाडा, रूस और स्कैंडिनेविया के कुछ स्थानों में इसका अनुभव किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
 

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रकाश स्तंभ आसमान में वास्तविक संरचनाएं नहीं बल्कि पूरी तरह से ऑप्टिकल भ्रम हैं। ये बर्फ के क्रिस्टल से प्रकाश के प्रतिबिंब द्वारा निर्मित होते हैं। अलबर्टा में ठंडे तापमान और ठंडी हवाओं का सामना करने वालों के लिए यह एक सहस्यमय सुंदरता की पहचान है। यह नजारा बर्फीले परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed