फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mysterious Chinese spacecraft returns to Earth after 276 days news in hindi

Spacecraft: चीन का रहस्यमयी अंतरिक्ष यान धरती पर लौटा, पृथ्वी की कक्षा में रहा 276 दिन

Tue, 09 May 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 06:37 AM IST
सार

यान निर्धारित समय के अनुसार, चीन के उत्तर-पश्चिम में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के वापस आ गया। मीडिया रिपोर्ट में अंतरिक्ष यान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Mysterious Chinese spacecraft returns to Earth after 276 days news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन का एक रहस्यमयी अंतरिक्ष यान 276 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद सोमवार को धरती पर लौटा। चीन की सरकारी मीडिया ने इसे एक ऐतिहासिक मिशन बताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश ने दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


यान निर्धारित समय के अनुसार, चीन के उत्तर-पश्चिम में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में बिना चालक दल के वापस आ गया। मीडिया रिपोर्ट में अंतरिक्ष यान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि किन तकनीकों का परीक्षण किया गया। यह कितनी ऊंचाई तक पहुंचा और अगस्त, 2022 की शुरुआत में लॉन्च के बाद से कहां-कहां पहुंचा। यान की तस्वीरें भी जारी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन ने कीव में 35 ड्रोन गिराए 4 मौतें, रूस में विजय दिवस आज
कीव पर हवाई हमलों के लिए रूसी सेना के ईरान निर्मित 35 ड्रोन यूक्रेनी सेना ने मार गिराए हैं। लेकिन रूसी हमलों में 4 की मौत हो गई। इस बीच, द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के प्रतीक रूप में रूस में मनाया जाने वाला विजय दिवस 9 मई को होगा। हालाकि 21 शहरों में सुरक्षा चिंता के कारण पहली बार सैन्य परेड रद्द की गई है। अब यह परेड रूस के सबसे बड़े शहरों, मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया में आईएस महिलाओं को भारतवंशी ने भेजी रकम, आरोप
अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में 33 वर्षीय एक भारतीय-अमेरिकी मोहम्मद अजहरुद्दीन ‘छीपा’ पर आतंकी संगठन ‘आईएस’ की महिलाओं को सीरियाई शरणार्थी शिविर से बाहर निकालने के लिए हजारों डॉलर भेजने का आरोप लगाया गया है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार के मुताबिक, महिलाएं सीरिया में अल-होल शरणार्थी शिविर में रह रही थीं। बताया गया कि छीपा ने धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया तथा हिंसक जिहाद के लिए ऑनलाइन समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed