फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Myanmar News: Myanmar UN Human Rights Office expresses concern over 18 people killed in action on protesters

UN Human Rights: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का दावा, म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 18 लोगों की मौत

Mon, 01 Mar 2021 10:41 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, यांगून
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, यांगून Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
UN Myanmar News: Myanmar UN Human Rights Office expresses concern over 18 people killed in action on protesters
म्यामांर में भीड़ पर गोलीबारी किए जाने से कई लोगों की हुई मौत - फोटो : पीटीआई

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने पुख्ता जानकारी के आधार पर कहा है कि म्यांमार में तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर रविवार को हुई कार्रवाई में कम से कम 18 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


उसने एक बयान में म्यांमार के कई शहरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यांगून, दावेई, मांडले, म्यीक, बागो और पोकोक्कु में भीड़ पर गोलीबारी किए जाने से कई लोगों की मौत हुई है।’
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘कई स्थानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और ग्रेनेड का इस्तेमाल किए जाने की भी खबरें है।’

बयान में कार्यालय प्रवक्ता रविना शामदसानी के हवाले से कहा गया है, ‘हम म्यांमार में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और सेना से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल का इस्तेमाल तुरन्त बंद किए जाने का आह्वान करते है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, म्यांमार में भारतीय दूतावास की तरफ से रविवार को कहा गया, 'आज यंगून और म्यांमार के अन्य शहरों में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ। हम उन मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम सभी से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए मुद्दों को हल करने का आग्रह करते हैं।'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed