{"_id":"604d05fe831f82669813bfcb","slug":"myanmar-shot-dead-then-dug-grave-and-filled-cement-but-that-girls-war-did-not-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार : गोली मारकर हत्या, फिर कब्र खोदकर भर दी सीमेंट, पर खत्म नहीं हुई उस लड़की की जंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार : गोली मारकर हत्या, फिर कब्र खोदकर भर दी सीमेंट, पर खत्म नहीं हुई उस लड़की की जंग
Sun, 14 Mar 2021 12:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मांडले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मांडले
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीन मार्च को प्रदर्शन में शरीक काले टी-शर्ट में एंजल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार की सैन्य सरकार प्रदर्शनकारियों पर कितने जुल्म ढा रही है, यह इस खबर से पता चल जाएगा। प्रदर्शनारियों के खिलाफ सेना आए दिन गोलीबारी कर रही है। चार मार्च को ऐसी गोलीबारी की शिकार 19 साल की एक लड़की हुई। मे क्याल सिन नाम की इस लड़की को दफना दिया गया। हद तब हो गई जब पोस्टमॉर्टम के नाम पर कब्र खोदकर एंजल का शव निकाला गया और कब्र में रखे फूलों को हटाकर सीमेंट व मलबे से उसे भर दिया गया।
विज्ञापन
टूटी-फूटी कब्र पर डाले सर्जिकल गाउन व खून से सने दस्ताने
म्यांमार की सेना जिंदा लोगों पर ही नहीं मृतकों के साथ भी हैवानियत भरा सलूक कर रही है। सिन, जिसे एंजल कहा जा रहा है, की पार्थिव देह की दुर्दशा तो की ही गई, उसकी कब्र पर सर्जिकल गाउन व खून से सने दस्ताने डालकर क्रूरता का परिचय दिया गया।
विज्ञापन
यूएन ने कहा- मानवता पर अपराध कर रही सेना
म्यांमार की सेना के इसी रवैये को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने मानवता के प्रति अपराध करार दिया है। फरवरी में हुए तख्ता पलट के बाद से अब तक 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना जा चुका है।
विज्ञापन
लोकतंत्र के लिए आंदोलन की प्रतीक बनी एंजल
म्यांमार की सेना प्रदर्शनकारियों का चाहे जितना दमन करे, लेकिन क्रूरता की शिकार हुई एंजल अब देश में लोकतंत्र बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की प्रतीक बन गई है। तीन मार्च को जब वह प्रर्दशन में शामिल हुई थी तो उसकी टी-शर्ट पर लिखा था 'एवरीथिंग विल बी ओके' यानी सब कुछ ठीक होगा। बता दें, फरवरी में म्यांमार की सेना ने विद्रोह करते हुए चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलट कर दिया।
चार और की मौत
म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शनिवार को चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। सैन्य सरकार अपने खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का लगातार दमन कर रही है। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में तीन जबकि देश के दक्षिण-मध्य में स्थित प्याय कस्बे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दोनों स्थानों पर लोगों की मौत होने के बारे में सोशल मीडिया पर कई खबरें देखने को मिली हैं।