फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar President waives punishment of two Reuters journalists

म्यांमार की जेल में बंद दो पत्रकारों को 500 दिन बाद किया गया रिहा, राष्ट्रपति से मिली माफी

Tue, 07 May 2019 12:42 PM IST
भाषा Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Myanmar President waives punishment of two Reuters journalists
रिहाई के बाद खुश वा लोन और क्याव सोई ओओ - फोटो : ANI

म्यांमार की जेल में करीब डेढ़ साल से कैद समाचार एजेंसी रॉयटर्स के दो पत्रकारों को रिहा कर दिया गया है। दोनों को सरकारी गोपनीयता कानून तोड़ने का दोषी पाया गया था। म्यांमार की अदालत ने दोनों को सात साल की सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से शुरू हो रहे म्यांमार के नववर्ष से पहले राष्ट्रपति ने उन्हें माफी दे दी।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि मंगलवार को वा लोन और क्याव सो को यंगून की जेल से बाहर आते देखा गया। उन्हें सितंबर 2017 में सजा सुनाई गई थी। वे 12 दिसंबर 2017 से जेल में थे।
विज्ञापन


माफी की परंपराः म्यांमार के राष्ट्रपति विन मिंट ने अप्रैल में जानकारी दी थी कि बौद्ध नववर्ष त्यौहार तिंगयान के दौरान मानवीय आधार पर 16 विदेशी कैदियों को माफी दिए जाने की संभावना है। हालांकि, इनमें रॉयटर्स के दोनों पत्रकारों का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिंग्या संकट पर रिपोर्टिंगः दोनों रिपोर्टर म्यांमार में रोहिंग्या संकट से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे थे। सितंबर 2017 में गिरफ्तारी के पहले दोनों ने रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ सेना के अत्याचार के खिलाफ रिपोर्टिंग की थी। दोनों को उस समय कानून तोड़ने का आरोपी माना गया था जब उनके हाथ कुछ गोपनीय दस्तावेज हाथ लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed