{"_id":"606385ae90b59819b01c25a3","slug":"myanmar-military-coup-more-than-500-protesters-killed-since-coup-world-leaders-condemn-military-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: तख्तापलट के बाद से अब तक 500 से ज्यादा मौतें, विश्व बिरादरी चिंतित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: तख्तापलट के बाद से अब तक 500 से ज्यादा मौतें, विश्व बिरादरी चिंतित
Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नेपीता/वाशिंगटन
एजेंसी, नेपीता/वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:40 AM IST
सार
- अमेरिका ने लगाई व्यापार सौदे पर रोक, ईयू ने कहा- ‘आतंक का दिन’ रहा शनिवार
- सोमवार को सुरक्षा बलों के हाथों 14 अन्य लोगों की जान चली गई
विज्ञापन
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में मरने वाले लोकतंत्र समर्थकों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। एक निगरानी समूह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों के हाथों 14 अन्य लोगों की जान चली गई। इस बीच, अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौते को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
असिस्टेंट एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (एएपीपी) ने अभी तक देशव्यापी मौत का आंकड़ा 510 बताया है। दूसरी तरफ, अब देश में लोकतंत्र समर्थक नागरिक सड़कों पर कूड़ा फेंककर सविनय अवज्ञा आंदोलन कर रहे हैं। म्यांमार में बिगड़ते हालात विश्व बिरादरी को चिंतित कर रहे हैं। विशेष रूप से 27 मार्च को एक ही दिन में 110 लोगों की मौत के बाद चिंता काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ (ईयू) ने इसे ‘आतंक का दिन’ करार दिया है। जबकि अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौतों को निलंबित करते हुए कहा है कि जब तक देश में लोकतांत्रिक सरकार बहाल नहीं होती, तब तक समझौते पर रोक रहेगी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, अमेरिका लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को बहाल करने की म्यांमार की कोशिशों समर्थन करते हुए सुरक्षा बलों की क्रूर हिंसा की कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन