फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   myanmar crisis army jawan make videos on tik tok and warned protesters that they will shoot them

म्यांमार : टिकटॉक के जरिए प्रदर्शनकारियों को सेना के जवान की धमकी, जहां मिले वहीं गोली मार दूंगा

Sat, 06 Mar 2021 07:48 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रंगून Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Mar 2021 07:48 AM IST
सार

  • म्यांमार में सेना के जवान टिकटॉर का इस्तेमाल कर दे रहे धमकी
  • सेना के जवान ने कहा - जहां मिले प्रदर्शनकारी, गोली मार दूंगा
  • पिछले एक महीने से सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प जारी

विज्ञापन
myanmar crisis army jawan make videos on tik tok and warned protesters that they will shoot them
म्यामांर में मचा है बवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

म्यांमार में पिछले एक महीने से प्रदर्शनकारियों और वहां की सेना के बीच झड़प चल रही है। म्यांमार की सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का तख्तापलट करके वहां पर अपना कब्जा स्थापित कर लिया था और इसके विरोध में जनता सेना के खिलाफ सड़कों पर उतर गई थी। 

विज्ञापन


हालांकि अब म्यांमार की सेना ने प्रदर्शनकारियों को धमकाने के लिए चीनी कंपनी टिकटॉक का सहारा लिया है। वहां की सेना टिकटॉक वीडियो का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को बंदूक दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर टिकटॉक कंपनी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिसके बाद कंपनी के प्रमुख ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि हिंसा को भड़काने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


डिजिटल राइट्स ग्रुप म्यांमार और आईसीटी फॉर डेवलेपमेंट (एमआईडीओ) ने बताया कि उसे 800 से ज्यादा ऐसे सैन्य वीडियो मिले हैं, जो बढ़ते रक्तपात के समय प्रदर्शनकारियों को और उत्तेजित कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की माने तो इस झड़प के बीच बुधवार को 38 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के अंत में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमं सेना का एक जवान हाथ में बंदूक लिए कैमरे में देख रहा था और प्रदर्शनकारियों से कह रहा था कि मैं तुम्हारे चेहरे पर गोली मारूंगा और असली गोलियों का इस्तेमाल कर रहा हूं। वीडियो में सेना के जवान कहता हुई दिखाई देता है कि मैं आज रात पूरे शहर में गश्त करने जा रहा हूं और जिसे भी मैं देखूंगा उसे शूट कर दूंगा। ो


इधर अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बताया कि उसने अब म्यांमार की सेना से जुड़े सभी पेजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा टिकटॉक ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे पास स्पष्ट कम्यूनिटी गाइडलाइंस हैं, हम उस सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर अनुमति नहीं देते हैं जो हिंसा या गलत सूचना को बढ़ावा देते हैं या फिर जिससे लोगों को भड़काया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed