{"_id":"618c1e5763caca07972a4695","slug":"myanmar-court-sentences-aung-san-suu-kyi-party-leaders-to-90-to-75-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार : अदालत ने सूकी की पार्टी के नेताओं को सुनाई 90-75 वर्ष की कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार : अदालत ने सूकी की पार्टी के नेताओं को सुनाई 90-75 वर्ष की कैद
Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:03 AM IST
सार
कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूकी की राजनीतिक पार्टी के शीर्ष सदस्य नैन खिन हत्वे म्यिंत को पांच आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया और प्रत्येक के लिए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
आंग सान सूकी की
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार की एक अदालत ने देश में अपदस्थ नेता आंग सान सूकी की राजनीतिक पार्टी के दो सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराने के बाद 90 और 75 साल की कैद की सजा सुनाई है। इस साल एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट में सूकी की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ को सत्ता से बाहर करने के बाद पार्टी के किसी सदस्य को सुनाई गई यह सबसे बड़ी सजा है।
विज्ञापन
वकील जॉ मिन हलिंग ने बताया कि कायिन राज्य के पूर्व योजना मंत्री थान नैंग को अदालत ने भ्रष्टाचार के छह आरोपों में दोषी ठहराया और उन्हें 90 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं, कायिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूकी की राजनीतिक पार्टी के शीर्ष सदस्य नैन खिन हत्वे म्यिंत को पांच आरोपों के तहत दोषी ठहराया गया और प्रत्येक के लिए 15-15 साल कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
सूकी पर भी भ्रष्टाचार तथा अन्य आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और सैन्य तख्तापलट को वैध ठहराने के लिए ये मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। किसी भी मामले में दोषी पाए जाने पर सूकी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। सेना ने देश में सरकार के गठन के लिए 2023 में चुनाव कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी पत्रकार पर आतंक व देशद्रोह के आरोप
म्यांमार में पिछले दिनों हिरासत में लिए गए एक अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर पर आतंकवाद और देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। उसे मई में देश छोड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अल-जजीरा ने एक खबर में बताया कि उस पर आतंकवाद विरोधी अधिनियम और म्यांमार की दंड संहिता के तहत दो नए आरोप लगाए गए हैं।