{"_id":"57d5ea604f1c1b11423177d8","slug":"my-india-visit-will-improve-relations-prachanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे भारत दौरे से दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा : प्रचंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेरे भारत दौरे से दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा : प्रचंड
एजेंसी/काठमांडू
Updated Mon, 12 Sep 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रफुल्ल कमल दहल प्रचंड ने कहा कि वह अगले हफ्ते अपने दौरे के दौरान भारत के साथ किसी तरह के विवादित समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे लेकिन उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान मधेसी आंदोलन पर कुछ कड़वा अनुभव के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आपसी विश्वास बहाली के लिए एक मजबूत नींव रखनी होगी। माओवादी नेता 4 अगस्त को दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने चीन समर्थित केपी ओली से देश की सत्ता संभाली है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय संबंधों और श्रम मामलों की संसदीय कमेटी को संबोधित करते हुए प्रचंड ने कहा कि वह 15 सितंबर से भारत के दौरे पर हैं और यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण अवसर है। मैं आश्वस्त हूं कि भारत का दौरा न केवल रिश्तों को सामान्य बनाने बल्कि हाल ही में कुछ कड़वे अनुभव के बाद यह आपसी विश्वास बहाली के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण भी करेगा।
विज्ञापन
नेपाल इंस्टीच्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल संबंधों पर व्याख्यान देते हुए 61 वर्षीय प्रचंड ने कहा कि एक नेता को विशेषाधिकार के तहत जोखिम उठाना चाहिए। मैं देश के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मुझे हुक्म नहीं दें और मुझे हमारे राष्ट्रहित के पक्ष में जोखिम लेने दें।
विज्ञापन
मैं अपने दोनों पड़ोसियों भारत और चीन से संबंधों को प्रगाढ़ करना चाहता हूं। उन्होंने ओली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने पहाड़ और जमीन पर रहने वाले लोगों के बीच एक खाई खींच दी है और यह किसी भी देश के लिए सही नहीं है। देश बगैर मजबूत राष्ट्रीय एकता के समृद्ध नहीं हो सकता।