फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mumbai terror accused Tahawwur Rana extraditable to India under provisions of extradition treaty USa india

USA: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाने की बंधी उम्मीद, अमेरिकी वकील का दावा

Wed, 03 Jul 2024 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Jul 2024 10:39 AM IST
सार

तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के भारत सरकार के अनुरोध को अमेरिकी सरकार ने मंजूर कर लिया था, लेकिन इसके खिलाफ तहव्वुर राणा ने अमेरिका की जिला अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी, जिससे राणा का भारत प्रत्यर्पण अटक गया था।

विज्ञापन
Mumbai terror accused Tahawwur Rana extraditable to India under provisions of extradition treaty USa india
तहव्वुर राणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को भारत लाने की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल अमेरिका के सहायक अटॉर्नी ब्रैम एल्डेन ने अमेरिका के अपीलीय न्यायालय को बताया है कि भारत-अमेरिका की प्रत्यर्पण संधि के प्रावधानों के तहत तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। तहव्वुर राणा पर साल 2008 में हुए मुंबई हमले में शामिल होने का आरोप है। तहव्वुर राणा ने कैलिफोर्निया की एक जिला अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने राणा के प्रत्यर्पण की याचिका को मंजूर कर लिया था
तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के भारत सरकार के अनुरोध को अमेरिकी सरकार ने मंजूर कर लिया था, लेकिन इसके खिलाफ तहव्वुर राणा ने अमेरिका की जिला अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी, जिससे राणा का भारत प्रत्यर्पण अटक गया था। अब याचिका पर सुनवाई के दौरान अमेरिकी वकील एल्डेन ने कोर्ट को बताया कि राणा को संधि के प्रावधानों के तहत भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। भारत ने मुंबई हमले में उसकी भूमिका के लिए मुकदमा चलाने का संभावित कारण भी साबित किए हैं। 
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स की जेल में बंद है तहव्वुर राणा
वर्तमान में लॉस एंजिल्स की जेल में बंद तहव्वुर राणा पर मुंबई हमलों की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है। हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से तहव्वुर राणा का नाम जुड़ा है। राणा कई बार हेडली से मिला। हेडली ने अपने बयान में इसे स्वीकार भी किया था। हेडली ही मुंबई हमले की रेकी करने के लिए मुंबई आया था। मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और 239 लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने मुंबई स्थित ताज होटल, कई बार, रेस्तरां और चबाड हाउस पर हमला किया था। मरने वालों में छह अमेरिकी नागिरक भी शामिल थे। पाकिस्तान के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई घंटे तक लोगों को निशाना बनाया था। इस हमले में ही आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed