{"_id":"6738354b3e42a73800057736","slug":"mumbai-attack-mastermind-zaki-ur-rehman-s-video-goes-viral-showcasing-his-workout-skills-in-park-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान की काली करतूत का पर्दाफाश, पार्क में कसरत करते मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान की काली करतूत का पर्दाफाश, पार्क में कसरत करते मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का वीडियो वायरल
Sat, 16 Nov 2024 11:31 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:31 AM IST
सार
पाकिस्तान के झूठ का एक बार फिर खुलासा हुआ है, दरअसल मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक पार्क आराम से कसरत करते हुए वीडियो शूट करा रहा है। बता दें कि लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने साल 2021 में आतंकी वित्तपोषण मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशन कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल हुए है, जिसमें एक वीडियो में वो एक पार्क में आसानी से जिम सेशन में हिस्सा ले रहा है। हालांकि, वीडियो की सही जगह और तारीख के बारे में अभी तक स्पष्ट नहीं है। वहीं जकी-उर-रहमान लखवी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि उसने अपना लुक बदल लिया है।
पाकिस्तान की जेल से बाहर है लखवी?
इससे पहले आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी को इस्लामाबाद कोर्ट में देखा गया था, तब उसे लंबी दाढ़ी में देखा गया था। इससे ऐसा माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका की ओर से आतंकी घोषित लखवी कथित तौर पर पाकिस्तान की जेल से बाहर है। दरअसल करीब तीन साल पहले उसे लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने साल 2021 में आतंकी वित्तपोषण मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी और उस पर जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका ने लगाए थे आरोप
भारत और अमेरिका ने लखवी पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस हमले में कम से कम 160 लोग मारे गए थे। हालांकि, पाकिस्तान ने लंबे समय तक लखवी की मुंबई हमलों में संलिप्तता से इनकार किया था। लेकिन वित्तीय संकट और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे-लिस्ट में शामिल होने के बाद पाकिस्तान को उसे मजबूरन जेल भेजना पड़ा था। तब से उसे कई बार पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम आराम से घूमते देखा गया है।
भारत ने पाकिस्तान से लखवी को सौंपने को कहा था
कई मौके पर भारत ने पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा, लेकिन पाकिस्तान ने अब तक कहा है कि वह मुंबई हमलों से जुड़े पाए जाने वाले अपने किसी भी नागरिक को भारत को नहीं सौंपेगा। इस्लामाबाद की तरफ से ये भी कहा गया है कि ऐसे व्यक्तियों पर पाकिस्तानी कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।