{"_id":"5d633adc8ebc3e93db118894","slug":"mqm-uncovered-pakistans-lies-over-pak-army-is-atrocities-in-karachi-and-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराची और सिंध में जुल्म ढा रही पाक सेना, वहीं के राजनीतिक दल ने खोली पाकिस्तान के झूठ की कलई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कराची और सिंध में जुल्म ढा रही पाक सेना, वहीं के राजनीतिक दल ने खोली पाकिस्तान के झूठ की कलई
Mon, 26 Aug 2019 07:20 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:20 AM IST
सार
- पाकिस्तान के राजनीतिक दल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट के नेताओं का बयान
- जम्मू-कश्मीर पर पाक के दावों से ज्यादा भयावह हैं कराची—सिंध के हालात
- अन्याय—अत्याचार के खिलाफ लोकतांत्रिक देशों से मदद मांग सकता है एमक्यूएम
विज्ञापन
MQM Leader Mustafa
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीर में अत्याचार का राग अलापने वाले पाकिस्तान के झूठ की कलई उसके यहां के राजनीतिक दल ही खोल रहे हैं। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) की केंद्रीय समन्वय समिति का कहना है कि पाकिस्तान खुद कराची और सिंध प्रांत के अन्य शहरों में जुल्म ढा रहा है। यहां के हालात जम्मू-कश्मीर की स्थिति की उसके दावों की तुलना में कहीं ज्यादा भयावह हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय समन्वय समिति के उप समन्वयक कासिम अली रजा और समिति के सदस्य मुस्तफा अजीजबादी, मंजूर अहमद और अरशद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान की संस्थाएं देश में बलूचों, मुहाजिरों, पश्तूनों, सिंधी और अन्य दबे कुचले लोगों के उत्पीड़न और यातना का आरोप लगा रहे हैं। यह अत्याचार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ये जुल्म कराची और अन्य शहरों में पाकिस्तान की राक्षसी सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
रजा ने कहा कि पाकिस्तान की ‘दुष्ट’ सेना ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर हजारों निर्दोष मुहाजिरों को मौत के घाट उतार दिया और सैकड़ों का उनके घरों से अपहरण कर लिया जिनका अभी तक पता नहीं लग सका है। पाकिस्तान की कोई भी सरकारी संस्थान मुहाजिरों और अन्य लोगों की आवाज को सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
दुनिया के लोकतंत्रों से ले सकते हैं मदद
रजा ने कहा कि एमक्यूएम मुहाजिरों के नरसंहार, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ दुनिया के लोकतंत्रों से भी मदद मांग सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पाक के अत्याचार से परेशान लोग एक मंच के तले संयुक्त स्वतंत्रता आंदोलन भी छेड़ सकते हैं।
पाक भारत पर कैसे लगा सकता है आरोप: मुस्तफा
मुस्तफा ने कहा कि एमक्यूएम जम्मू और कश्मीर की स्थिति से चिंतित है लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तानी सेना कराची और अन्य शहरों में अत्याचार कर रही है। ऐसे में आखिर वह किस मुंह से कश्मीर में अत्याचार के लिए भारत पर आरोप लगा सकता है? अरशद ने कहा कि खुद को बहादुर कहने वाली पाकिस्तानी सेना कश्मीर के मुद्दे पर हो-हल्ला मचा रही है लेकिन खुद पाकिस्तान में मुहाजिर, बलूच, पश्तून और अन्य दबे कुचले लोगों को सता रही है।