{"_id":"5e191ed18ebc3e87c11d7f6c","slug":"mp-eliot-engel-relationship-with-india-is-very-important-for-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लिए बेहद अहम हैं भारत के साथ रिश्ते: सांसद एंगेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के लिए बेहद अहम हैं भारत के साथ रिश्ते: सांसद एंगेल
Sat, 11 Jan 2020 06:33 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद एंगेल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैपिटल हिल में आयोजित अमेरिकी हर्ष वर्धन शृंगला को भारतीय राजदूत पद से विदाई देने के एक कार्यक्रम में हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन सांसद एलियट एंगेल ने गुरुवार को अपने संबोधन में भारत-अमेरिका संबंधों को अमेरिका के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा कि साझेदारी को मजबूत करना और इसे आगे बढ़ाना अमेरिका का शीर्ष रणनीतिक लक्ष्य है।
विज्ञापन
एंगेल ने कहा कि इस महीने के अंत में भारत के अगले विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभालने वाले शृंगला इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अमेरिका की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एलियट एंगेल ने कहा कि ‘मैं अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक मानता हूं।
विज्ञापन
हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में मैं भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए हर तरह के प्रयास करता रहूंगा।’ उन्होंने विदाई संबोधन में कहा कि हममें (भारत और अमेरिका) बहुत कुछ एक समान है।
विज्ञापन
अमेरिका में रहने वाले भारतीय अमेरिकी प्रवासी न केवल अमेरिका को समृद्ध बनाने में मदद करते हैं बल्कि हमारे दोनों देशों को एक साथ लाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती भी विदाई समारोह में मौजूद थे, जिसमें भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लिया।