फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Most people do not need antibody tests after get corona vaccines

वैज्ञानिकों की सलाह: ज्यादातर लोगों को टीकों के बाद एंटीबॉडी टेस्ट की जरूरत नहीं

Sat, 26 Jun 2021 06:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 06:27 AM IST
सार

  • टीके लगवाने के चंद दिनों में हुई जांच या गलत एंटीबॉडी टेस्ट, दोनों ही फायदेमंद नहीं हैं 
  • आमतौर पर टीके लगवा चुके व्यक्ति को अनावश्यक एंटीबॉडी जांच करानी ही नहीं चाहिए
  • क्लीनिकल ट्रायल में अच्छी एंटीबॉडी बनना साबित हो चुका है

विज्ञापन
Most people do not need antibody tests after get corona vaccines
Corona testing - फोटो : PTI

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके काफी लोगों में इन दिनों एंटीबॉडी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पूछा जा रहा है कि क्या अब वे खुद को कोरोना से सुरक्षित मानें या नहीं। साथ ही एंटीबॉडी का स्तर पता करने के लिए कौन-सा टेस्ट कराना सही रहेगा।

विज्ञापन


इस पर वैज्ञानिकों का कहना है, दोनों टीके लगवा चुके अधिकांश लोग सुरक्षित हैं। लेकिन फिर भी सही समय पर सही जांच से ही एंटीबॉडी के बारे में भरोसेमंद जवाब मिल सकता है। टीके लगवाने के चंद दिनों में हुई जांच या गलत एंटीबॉडी टेस्ट, दोनों ही फायदेमंद नहीं हैं।
विज्ञापन


टीकों के बाद एंटीबॉडी की चिंता छोड़ें
वैज्ञानिकों के मुताबिक, आमतौर पर टीके लगवा चुके व्यक्ति को अनावश्यक एंटीबॉडी जांच करानी ही नहीं चाहिए। उनका कहना है कि क्लीनिकल ट्रायलों में सभी प्रतिभागियों में टीकों से अच्छी एंटीबॉडी बनना साबित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी में प्रतिरक्षाविद अकिको इवासाकी के मुताबिक, अधिकांश लोगों को टीकों के बाद एंटीबॉडी की चिंता करनी ही नहीं चाहिए। हालांकि कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वालों के लिए यह जानना अहम हो सकता है।

‘एन’ प्रोटीन संबंधी एंटीबॉडी वाली जांच में न पड़ें
इवासाकी बताती हैं, अगर आपके लिए एंटीबॉडी जांच कराना जरूरी है या कराना चाहते हैं तो सही जांच अपनाएं।  महामारी की शुरुआत में कोरोना वायरस के प्रोटीन न्युक्लियकैप्सिड (एन) संबंधी एंटीबॉडी को लेकर कई जांच प्रचलित हो गई थीं क्योंकि संक्रमण से उबरने पर रक्त में इन एंटीबॉडी की काफी मात्रा रहती है। लेकिन यह एंटीबॉडी उतनी क्षमतावान नहीं होती जितनी वायरस से बचाव के लिए जरूरी होती हैं। न ही यह दीर्घकालिक होती हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अमेरिका जैसे देशों में अधिकृत टीकों से एन संबंधी एंटीबॉडी ही नहीं बनतीं। इसके बजाय ये टीके  वायरस की सतह पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन के लिए एंटीबॉडी पैदा करती हैं। ऐसे में कभी संक्त्रस्मित नहीं हुए लोग टीके लगवाने के बाद अगर एन प्रोटीन के लिए एंटीबॉडी जांच कराएंगे तो उन्हें झटका लग सकता है।

डॉक्टरों को भी ठीक से जानकारी नहीं
इवासाकी का कहना है, यहां तक कि कई डॉक्टर भी अलग-अलग एंटीबॉडी टेस्ट में अंतर से अवगत नहीं हैं। रैपिड टेस्ट से सामान्य हां या ना में जवाब मिलता है और इनसे एंटीबॉडी का कम स्तर पता नहीं चलता। वहीं, एलिसा जांच से स्पाइक प्रोटीन के बारे में अर्द्ध मात्रात्मक अनुमान मिल पाता है।

दो से चार हफ्तों के बाद कराए जांच
फाइजर या मॉडर्ना के टीके लगवाने वाले लोगों को एंटीबॉडी जांच के लिए कम से कम दो हफ्तों का इंतजार करना चाहिए। जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगवाने वालों को इसके लिए चार हफ्तों तक रुकेंगे तो बेहतर परिणाम मिल पाएगा।


प्रतिरक्षा का सिर्फ एक पहलू है एंटीबॉडी जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ डोरी सेगेव का कहना है, एंटीबॉडी प्रतिरक्षा का सिर्फ एक पहलू है। शरीर में प्रतिरक्षा को लेकर अंदरूनी तौर पर ऐसी कई प्रक्रियाएं हो रही होती हैं, जिन्हें एंटीबॉडी टेस्ट नहीं पकड़ पाता। टीकों के बाद शरीर में कोशिकीय प्रतिरक्षा भी बनती है, जो रोगाणुओं पर हमला करती है।

सेगेव का कहना है, प्रतिरक्षा में अक्षम लोगों के लिए एंटीबॉडी का पता लगना लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed