फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mosque Attack In Nigeria: 5 Killed 18 Abducted In Mosque Attack In Nigeria

नाइजीरिया में मस्जिद में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, पांच की मौत, 18 का अपहरण

Mon, 23 Nov 2020 09:26 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 23 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Mosque Attack In Nigeria: 5 Killed 18 Abducted In Mosque Attack In Nigeria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने हमलाकर पांच लोगों की हत्या कर दी और 18 लोगों को अगवा कर लिया। नाइजीरिया पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। यह हमला शुक्रवार को देश के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफरा में हुआ। पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने बताया कि जामफरा क्षेत्र के मारुल एरिया में दस्तन गारी समुदाय में इस घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


शेहू ने बताया कि बंदूकधारियों ने मस्जिद में मौजूद इमाम समेत 18 लोगों को अपहरण कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने गोली चलना शुरू कर दिया। इस हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 
विज्ञापन



चश्मदीदों ने बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक के जरिए वहां पहुंचे और नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के बाद हमलावर पास के एक जंगल में भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई। हाल के दिनों में नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में लूट, अपहरण और अन्य आपराधिक गतिविधियां उग्र हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed