{"_id":"68729b9844c81a1da6038802","slug":"lynching-of-trader-in-bangladesh-capital-sparks-massive-student-protests-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में व्यापारी की हत्या के बाद बवाल; ढाका में भड़का जन-आक्रोश, BNP कार्यकर्ताओं पर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में व्यापारी की हत्या के बाद बवाल; ढाका में भड़का जन-आक्रोश, BNP कार्यकर्ताओं पर आरोप
Sat, 12 Jul 2025 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:00 PM IST
सार
डीयू के छात्र एबी जुबैर ने बीएनपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वो देश को अपराधियों का अड्डा बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बीएनपी नेता और कार्यकर्ता देशभर में जबरन वसूली, दुष्कर्म और हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।'
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
बांग्लादेश में छात्र और स्क्रैप का काम करने वाले लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या के बाद लोगों में काफी नाराजगी है। दो दिन पहले ढाका में उसकी हत्या हुई थी। न्याय की मांग करते हुए ढाका में लोग सड़क पर उतर आए हैं। गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में अब तक कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने पहले इस लिंचिंग में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हत्या में सीधे तौर पर शामिल टिटन गाजी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
ढाका में सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज (मिटफोर्ड) अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या हुई थी। कथित तौर पर बुधवार शाम करीब 6 बजे अस्पताल के तीसरे गेट के पास कई लोगों ने मिलकर लोहे और सीमेंट के टुकड़ों से सोहाग को बेरहमी से मारा था। ईंटों-पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया था। इसके बाद हमलावर उसके बेजान शरीर को घसीटकर सड़क पर ले गए, जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने उसके साथ क्रूरता की।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर जबरन वसूली इसकी मुख्य वजह थी। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की युवा शाखा जुबो दल के सदस्यों पर इस हत्याकांड में शामिल होने और जबरन वसूली के विवाद में हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
क्रूरता का वीडियो सीसीटीवी में कैद
लाल चंद उर्फ सोहाग के साथ क्रूरता का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी। इस हत्याकांड के बाद ढाका के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्रों में गुस्सा है। ढाका यूनिवर्सिटी (डीयू), बांग्लादेश इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (बीयूईटी), जहांगीर नगर यूनिवर्सिटी, और राजशाही यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
बीएनपी अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही
बांग्लादेश स्टूडेंट्स राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष बिन यामिन ने 'ढाका ट्रिब्यून' से कहा, 'सोहाग की हत्या के खिलाफ उसी तरह सड़कों पर हैं, जैसे वो पहले अवामी लीग के समय में हुआ करते थे। बीएनपी अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही। जो कभी खुद पीड़ित थे, अब वही उत्पीड़क बन गए हैं।'
बीएनपी कार्यकर्ताओं पर आरोप
डीयू के छात्र एबी जुबैर ने बीएनपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वो देश को अपराधियों का अड्डा बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बीएनपी नेता और कार्यकर्ता देशभर में जबरन वसूली, दुष्कर्म और हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।' प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 महीनों में लगभग 100 हत्याओं के लिए बीएनपी जिम्मेदार है।