{"_id":"66007d3fb90790927903ab28","slug":"moscow-firing-president-vladimir-putin-lights-candle-in-church-crocus-city-hall-terror-attack-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: राष्ट्रपति पुतिन ने मृतकों की याद में जलाई मोमबत्ती; आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस: राष्ट्रपति पुतिन ने मृतकों की याद में जलाई मोमबत्ती; आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि
Mon, 25 Mar 2024 12:51 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:51 AM IST
सार
बता दें कि क्रॉकस सिटी में हुई इस गोलीबारी में 130 से अधिक लोगों की मौत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 मार्च के दिन राष्ट्रीय शोक का एलान किया था। पुतिन ने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते राष्ट्रपति पुतिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को चर्च में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस हमले में अबतक 130 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया, जिसमें पुतिन मोमबत्ती जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को याद किया।'
विज्ञापन
अब तक 62 शवों की हो चुकी है पहचान
रूसी मीडिया के अनुसार, क्रोकस सिटी हॉल में आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 से अधिक हो गई है। रूसी जांच समिति ने एक बयान में कहा, 'मृतकों के शवों की पहचान जारी है। फिलहाल, आतंकी हमले की जगह पर 130 से अधिक लोगों के शव मिले हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर जांच जारी है। अब तक, 62 शवों की पहचान की जा चुकी है। आतंकवादी हमले के दिन कॉन्सर्ट परिसर में मौजूद लोगों को निजी सामान, जैसे कि दस्तावेज और कार आदि जारी करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
चार लोगों पर आरोप लगाए गए
रूस की स्थिति के बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि शोक संतप्त देश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। रूस ने शोक के एक दिन के लिए झंडों को आधा झुका दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह बीते दो दशकों में रूस के अंदर सबसे घातक हमला है। मास्को के बाहर एक संगीत कार्यक्रम में 137 लोगों की हत्या के आरोप लगाते हुए चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पुतिन के सख्त तेवर, कहा- हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
बता दें कि इससे पहले क्रॉकस सिटी में हुई इस गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 मार्च के दिन राष्ट्रीय शोक का एलान किया था। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुतिन ने कहा कि जांच के बाद हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
बर्बर आतंकी कृत्य के बाद 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक का एलान
मॉस्को की गोलीबारी पर निराशा और दुख का इजहार करते हुए हाल ही में पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने गए पुतिन ने देशवासियों से मुखातिब होकर कहा, 'मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसमें दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग शिकार बने। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।'