फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow concert hall attackers briefly entered Turkey before attack

Russia Terror Attack: मॉस्को में हमले से पहले आतंकियों ने की थी तुर्किये की यात्रा, जानें क्या थी वजह

Tue, 26 Mar 2024 08:12 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2024 08:12 AM IST
सार

सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ उस समय कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था, इसलिए उन्हें तुर्किये और रूस के बीच यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Moscow concert hall attackers briefly entered Turkey before attack
कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले का संदिग्ध हमलावर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। यहां चार आतंकियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी बरसाई थीं, जिसमें कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हैं। अब इस घटना को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में तुर्किये के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से एक चौंकाने वाला दावा किया है। बताया गया कि मॉस्को में हमला करने से पहले सभी बंदूकधारी तुर्किये गए थे। 

विज्ञापन


तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी अपने रूसी निवास परमिट को रिन्यू कराने उसी सप्ताह कुछ समय के लिए तुर्किये गए थे। हालांकि, इन आतंकियों ने वहां कोई हंगामा नहीं किया था। 
विज्ञापन


कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था
तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ उस समय कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था, इसलिए उन्हें तुर्किये और रूस के बीच यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा, यह भी पता चला कि हमलावर कई समय से मॉस्को में रह रहे थे। दो हमलावर दो मार्च 2024 को तुर्किये से रवाना होकर मॉस्को गए। बाद में पता चला कि मॉस्को में इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमला किया, जिसमें 143 से अधिक की मौत और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बंदूकधारी गिरफ्तार
इस घटना के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट जारी करते हुए रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को पुलिस ने कार से पीछा करने के बाद दबोचा।

पुतिन यूक्रेन को ठहरा रहा जिम्मेदार
वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में हुए हमले में इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने दावा किया है कि हमलावरों का यूक्रेन से संबंध हैं। उनका कहना है कि हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की। जबकि हमलावरों के यूक्रेन भागने के दावे को कीव पहले ही खारिज कर चुका है। हालांकि, सोमवार को दिए बयान में पुतिन ने माना कि कट्टरपंथी इस्लामवादी ने इस हमले को अंजाम दिया है, लेकिन उनके यूक्रेन से संबंध थे।


पुतिन ने पूछते हुए कहा, 'सवालों के जवाब मिलना वाकई जरूरी है। आखिर हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की? वहां उनका कौन इंतजार कर रहा था?' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अपने सैटेलाइटों को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि इस घटना में कीव का कोई हाथ नहीं है और आईएस ने हमले को अंजाम दिया है।

उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि हमला किसने किया। हम जानना चाहते हैं कि मास्टरमाइंड कौन था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed