{"_id":"63678c47c7f66a46a66bfefe","slug":"mos-chandrasekhar-says-pm-modi-architect-of-new-india-turned-global-pandemic-into-opportunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE: राजीव चंद्रशेखर ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 2014 से पहले कमजोर लोकतंत्र के रूप में गिना जाता था भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UAE: राजीव चंद्रशेखर ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- 2014 से पहले कमजोर लोकतंत्र के रूप में गिना जाता था भारत
Sun, 06 Nov 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 06 Nov 2022 03:58 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आज दुनिया हमें सुधारों, पारदर्शिता के साथ शासन, और जवाबदेही के देश के रूप में देखती है। आज भारत में पारदर्शिता की स्थिति यह है कि देश में खर्च किए गए हर एक रुपये का लाभ लाभार्थियों के खाते में सीधे और डिजिटल रूप से पहुंचता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर लिखी किताब का विमोचन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संयुक्त अरब अमीरात में पीएम मोदी और उनके दूरदर्शी द्रष्टिकोण की सराहना की है। उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया विजन सराहनीय है। उनके इसी द्रष्टिकोण के कारण भारत ने कोरोना महामारी जैसे आपदा के मौके को अवसर में बदल दिया है।
विज्ञापन
एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित दुबई चैप्टर कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विश्व सद्भावना को लेकर 'अमृतकाल' में भारत की यात्रा के बारे में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नए भारत के निर्माता हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व के पिछले आठ वर्षों ने भारत को कई क्षेत्रों में बदल दिया है। 2014 से पहले भारत को नीतिगत रूप से कमजोर देश के रूप में देखा जाता था। तब भ्रष्टाचार को देश के शासन के एक अभिन्न अंग के रूप में जाना जाता था और भारत की गिनती दुनिया में एक कमजोर लोकतंत्र के रूप में होती थी।
विज्ञापन
अपना संबोधन देते हुए केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आज दुनिया हमें सुधारों, पारदर्शिता के साथ शासन, और जवाबदेही के देश के रूप में देखती है। आज भारत में पारदर्शिता की स्थिति यह है कि देश में खर्च किए गए हर एक रुपये का लाभ लाभार्थियों के खाते में सीधे और डिजिटल रूप से पहुंचता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस समय भारत सरकार बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सालाना 7.5 लाख करोड़ खर्च कर रही है। जो परिवर्तन के पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूत नींव रखती है। इस दौरान उन्होंने कोरोना से लड़ाई में भारत के योगदान के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने महामारी को एक अवसर में बदल दिया और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखी। हमने उस समय न केवल अपने नागरिकों के लिए 200 करोड़ स्वदेशी टीकों का उत्पादन किया, बल्कि भारत दुनिया के लिए सस्ती टीकों के उत्पादन के लिए एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ने दुबई में पीएम मोदी के शासन पर दो पुस्तकें भी लॉन्च कीं। पहली 'मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी और दूसरी- हार्टफेल्ट एंड द लिगेसी ऑफ फेथ'। इस दौरान एमबीएम ग्रुप के अध्यक्ष और दुबई के शाही परिवार के सदस्य शेख मोहम्मद बिन-मकतूम बिन जुम्मा अल-मकतूम और , चीफ संरक्षक एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सरदार एसपीएस ओबेरॉय,एनआईडी फाउंडेशन के संस्थापक प्रो हिमानी सूद भी मौजूद थे।