फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Morocco Court rejects release of Ibtissam Lachgar on trial in blasphemy case

Morocco: ईशनिंदा आरोप का सामना कर रही कैंसर पीड़ित महिला की जमानत खारिज, विवादित तस्वीर पोस्ट करने का मामला

Thu, 28 Aug 2025 10:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबात Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Aug 2025 10:08 AM IST
सार

लचगर इस्लाम धर्म के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और कई बार विवादों में फंस चुकी हैं। ईशनिंदा के आरोप में लचगर को पांच साल जेल और 20 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। साल 2022 में भी लचगर उस वक्त विवादों में फंसीं थीं।

विज्ञापन
Morocco Court rejects release of Ibtissam Lachgar on trial in blasphemy case
इब्तिसाम लचगर, जिन पर ईशनिंदा के आरोप हैं - फोटो : एक्स/@ElDedoEnDios

विस्तार

मोरक्को की एक अदालत ने नारीवादी कार्यकर्ता इब्तिसाम लचगर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। लचगर पर ईशनिंदा करने के आरोप हैं। गौरतलब है कि लचगर कैंसर की समस्या से जूझ रही हैं और सितंबर में उनकी सर्जरी होनी है। इसके बावजूद मोरक्को की अदालत ने नारीवादी कार्यकर्ता को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया। इब्तिसाम लचगर का मामला इन दिनों मोरक्को समेत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


विवादित तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप
इब्तिसाम लचगर के वकील ने बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान उन्हें स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर रिहा करने की मांग की थी, लेकिन राजधानी रबात की अदालत ने अपील ठुकरा दी और लचगर को रिहा करने से इनकार कर दिया। लचगर पर एक विवादित टिप्पणी वाली टीशर्ट पहनकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। मोरक्को में राजशाही और इस्लाम का अपमान करने की सख्त मनाही और इसे लेकर वहां लंबे समय से कठोर कानून हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'ट्रंप ने भारत पर बेवजह साधा निशाना, चीन ने रूस से ज्यादा तेल खरीदा', डेमोक्रेट्स ने टैरिफ को बताया मनमाना
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से जूझ रही हैं लचगर
लचगर की वकील नईमा एलगुलाफ ने बताया कि लचगर कैंसर से जूझ रही हैं और जेल में उन्हें जरूरी देखभाल नहीं मिल पा रही है। वकील ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लचगर की सितंबर में सर्जरी होनी है। सर्जरी में तय किया जाना है कि क्या लचगर अभी भी अपने कृत्रिम हाथ के साथ जी सकती हैं या फिर उसे हटाना पड़ेगा। जेल में लचगर की हालत लगातार बिगड़ रही है। 

पहले भी विवादों में फंस चुकी हैं लचगर
लचगर इस्लाम धर्म के खिलाफ काफी मुखर रही हैं और कई बार विवादों में फंस चुकी हैं। ईशनिंदा के आरोप में लचगर को पांच साल जेल और 20 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। साल 2022 में भी लचगर उस वक्त विवादों में फंसीं थीं, जब उन्होंने कुरान का अपमान करने के लिए 32 वर्षीय ब्लॉगर को मिली पांच साल की सजा का विरोध किया था। लचगर (50 वर्षीय) एक मनोचिकित्सक हैं, साथ ही MALI नामक संगठन की सह-संस्थापक भी हैं। यह संगठन महिलाओं अधिकारों और समलैंगिक समुदाय के अधिकारों के लिए काफी मुखर रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed