फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than one lakh children infected in a week in America

COVID-19: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, सप्ताह में एक लाख से ज्यादा बच्चे संक्रमित

Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 May 2022 06:24 PM IST
सार

मेरिकन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हास्पिटल एसोसिएशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में बीते के सप्ताह में 107,000 से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो मिले हैं।

विज्ञापन
More than one lakh children infected in a week in America
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव बच्चों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अमेरिकन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हास्पिटल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि अमेरिका में बीते के सप्ताह में 107,000 से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए।

विज्ञापन

 
अमेरिकन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) और चिल्ड्रन हास्पिटल एसोसिएशन की यह  रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है। क्योंकि अमेरिका में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मामलों में लगातार छटी बार वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब से देश में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू किया है तब से करीब 1.3 करोड़ बच्चों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिनमें से बीते चार सप्ताह में करीब 316,000 बच्चों का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

 
फाइजर का दावा- पांच साल से कम उम्र के बच्चों को तीन खुराक देना जरूरी 
वैक्सीनमेकर कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि उनके द्वारा तैयार की गई वैक्सीन की तीन खुराक बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेंगी। अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए लोग अपने बच्चों को दल्द से दल्द वैक्सीन दिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने सोमवार को बताया कि पांच से कम उम्र के नन्हें बच्चों को कोरोना वैक्सीन फाइजर की तीन खुराक देना जरूरी है। इससे उन्हें सुरक्षा प्रदान होगी। एक ट्रायल में भी यह बात सामने आई है। जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों को तीन खुराक दी। जिसके बाद कमाल हो गया। बच्चों में वायरस से लड़ने एंटीबॉडी आ गई। फाइजर इस सप्ताह के बाद अमेरिकी नियामकों डेटा देने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में फिलहाल पांच साल से कम उम्रे के 18 मिलियन ऐसे बच्चे हैं जिन्हें वैक्सीन लगाई जा सकती है। पिछले साल नवंबर में 5 से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन आई थी। तब से अब तक 30 फीसद के करीब ही वैक्सीन लगाई गई है।


फाइजर ने पहले कहा था कि 6 माह से चार साल के बच्चों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए वैक्सीन का दसवां हिस्सा देना है। लेकिन जब बाद में ट्रायल किया तो सामने आया कि बच्चों को वैक्सीन की दो खुराक के बजाय तीन खुराक देना जरूरी है। ट्रायल में करीब 1,600 युवाओं को शामिल किया गया था। इसमें आने वाले बच्चों की उम्र 6 माह से चार साल तक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed