{"_id":"623635e1f8d0f83d6e4db42c","slug":"more-than-53-lakh-chicks-will-killed-in-ayova-america-due-to-bird-flu-read-all-important-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : अमेरिका के आयोवा प्रांत में मारे जाएंगे 53 लाख चूजे, न्यूजीलैंड में मरी व्हेल मछलियां, पढ़ें दुनिया की खास खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बर्ड फ्लू : अमेरिका के आयोवा प्रांत में मारे जाएंगे 53 लाख चूजे, न्यूजीलैंड में मरी व्हेल मछलियां, पढ़ें दुनिया की खास खबरें
Sun, 20 Mar 2022 01:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, डी मोइन (आयोवा)।
एजेंसी, डी मोइन (आयोवा)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:30 AM IST
सार
संक्रमित वन्य पक्षी कम से कम 24 प्रांतों में पाए गए हैं और यह वायरस करीब एक साल से यूरोप एवं एशिया में प्रवासी जलपक्षियों में संक्रमण फैला रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में आयोवा प्रांत के एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां 50 लाख से अधिक चूजों को मार डाला जाएगा। यह डी मोइन के उत्तर पश्चिम में करीब 160 मील की दूरी पर बुएना विस्टा काउंटी में एवियन इंफ्लूएंजा का दूसरा सत्यापित मामला है जहां करीब 53 लाख चूजे संक्रमित पाए गए हैं। पहला मामला एक ऐसे फार्म से आया था जहां करीब 50000 टर्की पक्षी थे।
विज्ञापन
प्रांत के कृषि विभाग द्वारा सत्यापित इस मामले का तात्पर्य है कि कम से कम आठ प्रांतों में करीब 1.26 करोड़ मुर्गियों, चूजों और टर्की पक्षियों को मार दिया गया है या शीघ्र ही उन्हें मार दिया जाएगा। संक्रमित वन्य पक्षी कम से कम 24 प्रांतों में पाए गए हैं और यह वायरस करीब एक साल से यूरोप एवं एशिया में प्रवासी जलपक्षियों में संक्रमण फैला रहा है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की खाड़ी में मारी गईं दो दर्जन से ज्यादा व्हेल मछलियां
न्यूजीलैंड की खाड़ी में दो दर्जन से ज्यादा व्हेल मारी गई हैं। यह 10वां मौका है जब इस खाड़ी में व्हेलें फंसी हैं। यूजीलैंड के संरक्षण विभाग ने बताया है कि अब तक लंबे फिन वाली 29 पायलट व्हेलों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार शाम गोल्डन-बे कही जाने वाली खाड़ी में 34 व्हेलों के फंसने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
संरक्षण विभाग के प्रवक्ता डेव विंटरबर्न का कहना है कि पांच व्हेलों को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनके बचने की उम्मीदें भी कम ही हैं क्योंकि व्हेलें काफी समय से पानी से बाहर हैं। विभाग के मुताबिक शनिवार तड़के ऊंची लहरों के दौरान पांच व्हेलों को समंदर में वापस पहुंचाने की कोशिश की गई है। व्हेलों की इस तरह यहां फंसने का कारण प्राकृतिक माना जा रहा है।
सीरियाई राष्ट्रपति 11 साल में पहली बार पहुंचे यूएई
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद देश में 2011 से शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से पहली बार यूएई के दौरे पर गए हैं। उन्होंने दुबई के उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम से मुलाकात की। सीरिया में गृहयुद्ध भड़कने के बाद उसे 22 सदस्यीय अरब लीग से निकाल दिया गया था साथ ही सीरिया के पड़ोसी मुल्कों ने भी देश से दूरी बना ली थी, ऐसे में असद की यह यात्रा इस बात का संकेत है कि अरब जगत फिर से सीरिया के साथ मेल जोल बढ़ाने का इच्छुक है।
बांग्लादेश में 21 मार्च तक ‘आसनी’ चक्रवात का अलर्ट
बांग्लादेश में इस साल के पहले चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसके 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह 20 मार्च की सुबह तक पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर 20 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ेगा। अगले एक दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है।