{"_id":"5d0ca0218ebc3e2cfa364920","slug":"more-than-24-people-died-in-a-fire-accident-in-indonesia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में माचिस के गोदाम में आग लगने से कम से कम 24 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में माचिस के गोदाम में आग लगने से कम से कम 24 लोगों की मौत
Fri, 21 Jun 2019 02:45 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। उत्तरी सुमात्रा प्रांत में माचिस बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से धमाका हुआ। इस घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। पीटीआई के अनुसार इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है।
जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस कारखाने में लगभग 30 लोग काम करते हैं। बताया जा रहा है कि एक घर में यह कारखाना चलता था। लैंगकैट डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख इरवान सिरहरी ने जकार्ता पोस्ट को बताया कि अब तक कोई जिंदा नहीं बचा है।
कारखाने के पास रहने वाले एक व्यक्ति जुल्किफली ने बताया कि उसने इमारत से एक जोरदार धमाका सुना। पुलिस प्रवक्ता तातन दीरसन अत्माजा ने रायटर को बताया कि उन्हें मरने वालों की सूचना मिली है, लेकिन जांचकर्ताओं के साथ वह मरने वालों की संख्या की पुष्टि की कोशिश में हैं।