फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than 15 killed and ten hospitalised in toxic gas leak caused by illegal gold extractions in South Africa

South Africa: दक्षिण अफ्रीका की अवैध सोना खदान में बड़ा हादसा, गैस लीक से 17 की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

Thu, 06 Jul 2023 08:17 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध सोने की खदान में लगे महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक साल का बच्चा भी था।

विज्ञापन
more than 15 killed and ten hospitalised in toxic gas leak caused by illegal gold extractions in South Africa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध सोने की खदान में लगे महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक साल का बच्चा भी था। अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी कि दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह घटना बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग शहर के पास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पता लगाया है खनिक खदान से निकली मिट्टी से सोना निकालने के लिए अत्यधिक जहरीली नाइट्रेट ऑक्साइड गैस का उपयोग कर रहे थे। जिसके लीक होने के बाद इतना बड़ा हादसा हो गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने दुख व्यक्त किया
दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत की सरकार के मुख्यमंत्री पन्याजा लेसुफी ने बताया कि शुरुआत में अस्पताल में भर्ती 11 लोगों में से एक की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जांचकर्ताओं से भविष्य में इसी तरह की आपदाओं से बचने के लिए इस दुर्घटना के कारण की तह तक जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका हजारों अवैध खनिकों का गढ़ है
अधिकारी प्रभावित क्षेत्र की जांच में जुटे हैं। आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता  एनटलैडी ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि गैस का इस्तेमाल अवैध खनन गतिविधियों के हिस्से के रूप में किया जा रहा था। 32 प्रतिशत से अधिक की बेरोजगारी दर के साथ दक्षिण अफ्रीका हजारों अवैध खनिकों का गढ़ है। 


एक आदमी बचकर भागा उसने सुनाई दास्तान
बस्ती का एक निवासी, मंडला मारुंडा उस समय मौत से बच गया जब वह गैस की गंध आने के बाद भाग गया, जिसके बारे में उसने कहा कि इसकी गंध सड़े हुए अंडे जैसी थी।  मारुंडा ने कहा कि जब उसने लोगों को एक-एक करके नीचे गिरते देखा तो वह भागने लगा। उन्होंने स्वीकार किया कि वह उस क्षेत्र में लौटने से बहुत डर रहे थे जब तक कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन नहीं दिया कि ऐसा करना सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed