फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moon orbiting spacecraft of NASA has spotted the impact site of the Israeli Beresheet spacecraft 

इस्रायल का अंतरिक्षयान जहां हुआ था क्रैश, नासा ने ढूंढी वो जगह

Fri, 17 May 2019 09:48 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Moon orbiting spacecraft of NASA has spotted the impact site of the Israeli Beresheet spacecraft 
नासा द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर - फोटो : NASA twitter handle

नासा के चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्षयान ने उस स्थान को ढूंढ लिया है, जहां इस्रायल का अंतरिक्षयान बेरेशीट 11 अप्रैल को क्रैश हो गया था। इस्रायल के मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की तस्वीरें लेना और वहां प्रयोग करना था। इस्रायल चांद पर पहुंच कर ऐसा करने वाला चौथा देश बनने की उम्मीद में था। 


loader

अंतरिक्षयान अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित केप केनेवरल एयर फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया था। यह 'स्पेसआईएल' और 'इस्रायल अंतरिक्ष एजेंसी' की संयुक्त भागीदारी से शुरू किया गया प्रोजेक्ट था, जिस पर 100 मिलियन डॉलर की लागत आई थी।

 



नासा ने एक बयान में कहा है, 22 अप्रैल को नासा के लूनर रेकॉन्सेन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) ने लैंडिंग साइट पर इस्रायल की अंतरिक्ष यान बेरेशीट के क्रैश होने वाले स्थान की तस्वीर ली। एलआरओ ने सतह से 90 किमी सर्फेस से ये तस्वीर ली है। नासा ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है। 

जब मिशन समाप्त हुआ

इस्रायल में मिशन असफल होने पर कमांड सेंटर में तनाव था। अंतरिक्षयान से संपर्क नहीं हो पा रहा था। फिर इस्रायली एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख ने घोषणा की कि अंतरिक्ष यान में खराबी आ गई है। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हम चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने में कामयाब नहीं हो सके हैं।"

उन्होंने बताया था, "हम इंजन को स्टार्ट करने के लिए अंतरिक्ष यान को रीसेट कर रहे हैं।" कुछ सेकेंड के बाद इंजन स्टार्ट हो गया तो कमांड सेंटर में मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया लेकिन कुछ ही पल बाद अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही यह मिशन समाप्त हो गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed