फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monsoon wreaks havoc in Bangladesh, 25 killed, 40 lakh people stranded

Floods in Bangladesh: बांग्लादेश में मानसून ने बरपाया कहर, 25 की मौत, 40 लाख लोग घिरे

Sat, 18 Jun 2022 01:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Jun 2022 01:59 PM IST
सार

बांग्लादेश में बाढ़ हमेशा की मुसीबत है। निचले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Monsoon wreaks havoc in Bangladesh, 25 killed, 40 lakh people stranded
बांग्लादेश में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में मानसून कहर बरपा रहा है। भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ में 40 लाख से ज्यादा लोग घिर गए हैं। भारी तबाही के बीच 25 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में बाढ़ हमेशा की मुसीबत है। निचले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से भी बार बार बाढ़ के हालात बन रहे हैं। बाढ़ को लेकर पूर्वानुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


बचाव कार्यों में सेना तैनात
पिछले सप्ताह हुई लगातार भारी वर्षा से बांग्लादेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में हालात बिगड़ गए हैं। वहां राहत व बचाव कार्यों में सेना को तैनात किया गया है। कई लोग घरों में फंसे हुए हैं। उनका संपर्क टूट गया है। अनेक नदियां उफान पर चल रही हैं। बाढ़ में घिरे लोगों को निकालकर स्कूलों में बनाए गए राहत शिविरों में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जीवन में ऐसी बाढ़ कभी नहीं देखी
कंपनीगंज गांव में रहने वाले लुकमान के अनुसार शुक्रवार को हमारा पूरा गांव पानी में डूब गया। हम सब बाढ़ के पानी में फंस गए। एक अन्य ने कहा कि घर की छत पर पूरे दिन इंतजार करने के बाद एक पड़ोसी ने हमें एक अस्थायी नाव से बचाया। उसकी मां ने बताया कि उसने अपने पूरे जीवन में ऐसी बाढ़ कभी नहीं देखी। 

बिजली गिरने से 21 की मौत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर से अब तक बिजली गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय पुलिस प्रमुख मिजानुर रहमान ने कहा कि उनमें से 12 से 14 साल की उम्र के तीन बच्चे थे। वहीं,  दरगाह शहर चटगांव में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई। सिलहट क्षेत्र के मुख्य सरकारी प्रशासक मुशर्रफ हुसैन के अनुसार शनिवार सुबह बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई। बाढ़ के पानी में 40 लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग पूरे क्षेत्र में बिजली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed