फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox Second person dies in Spain hours after first confirmed death

Monkeypox: स्पेन में मंकीपॉक्स से पहली मौत की पुष्टि के कुछ घंटे बाद दूसरे व्यक्ति की मौत

Sun, 31 Jul 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jul 2022 03:10 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि मंकीपॉक्स (Monkeypox) से यूरोप में केवल दो मौतें हुईं, वहीं शुक्रवार को ब्राजील (Brazil) में एक और मौत की पुष्टि हुई, जिससे मौजूदा मंकीपॉक्स प्रकोप (Monkeypox outbreak) के दौरान अफ्रीका (Africa ) के बाहर कुल तीन मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
Monkeypox Second person dies in Spain hours after first confirmed death
मंकीपॉक्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

स्पेन में मंकीपॉक्स (Monkeypox in Spain) से पहली मौत की पुष्टि के कुछ ही घंटे बाद एक दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरे व्यक्ति की मौत शनिवार को स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय (Spanish Health Ministry) द्वारा दर्ज की गई है। स्पने में मंकीपॉक्स (Monkeypox) से पहली मौत शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी वालेंसिया क्षेत्र में दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग (Regional Health Department) का हवाला देते हुए कहा कि मौत का कारण इंसेफेलाइटिस (Encephalitis) था, संक्रमित व्यक्ति के मस्तिष्क में सूजन और जलन की शिकायत हुई थी। बताया जा रहा है कि अबतक मंकीपॉक्स (Monkeypox) की वजह से यूरोप (Europe) में केवल दो ही लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। लेकिन अफ्रीका (Africa) के बाहर कुल तीन लोगों ने अब इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है, क्योंकि ब्राजील (Brazil) ने शुक्रवार को अपनी पहली मंकीपॉक्स से संबंधित मौत की सूचना दी थी।
विज्ञापन


ब्राजील में मरने वाला व्यक्ति 41 वर्ष का था और ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर बेलो होरिजोंटे के एक अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल के आईसीयू (Intensive care unit) में सेप्टिक सदमे (ऐसी स्थिति जिसमें शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं) से उसकी मृत्यु हो गई। ब्राजील के मंत्रालय ने कहा कि वह लिंफोमा और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली से पीड़ित था, जिसने "उनकी स्थिति को और गंभीर कर दिया"।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अबतक अफ्रीका में 75 संदिग्ध मौतें हुई हैं। इसमें मुख्य रूप से नाइजीरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो शामिल हैं, जहां वायरस का एक अधिक घातक रूप फैल रहा है। मई से अब तक लगभग 80 देशों में 21,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। स्पेन में करीब 4,298 लोग मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसका अर्थ है कि यूरोप में इसके सबसे अधिक मामले हैं। कुल संक्रमित लोगों में लगभग 3,500 हैं, जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए, जबकि 64 मामले महिलाओं के हैं।


स्पेनिश मंत्रालय ने कहा कि करीब 120 मरीजों (3.2 प्रतिशत) को संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकारी स्पेन में 5,300 टीके लगा रहे हैं। ये टीके संयुक्त यूरोपीय यूनियन (ईयू) वैक्सीन खरीद योजना के माध्यम से मिले हैं। हालांकि, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डर है कि संभावित रूप से जोखिम वाले लोगों को कवर करने के लिए आवश्यक आपूर्ति की तुलना में यह संख्या बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed