फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Monkeypox New York declared health emergency Virus spread in Europe as well as US

Monkeypox: न्यूयॉर्क ने घोषित किया स्वास्थ्य आपातकाल, यूरोप के साथ अमेरिका में भी पसारे पैर

Mon, 01 Aug 2022 06:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 01 Aug 2022 06:16 AM IST
सार

न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स व स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने बताया कि यहां 1.50 लाख से भी अधिक नागरिकों को संक्रमण का जोखिम है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयार्क में बीते शुक्रवार तक 1,345 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Monkeypox New York declared health emergency Virus spread in Europe as well as US
मंकीपॉक्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयॉर्क में जन स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। दुनिया में यूरोप के साथ-साथ अमेरिका में भी मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। न्यूयॉर्क में इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 
न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स व स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने बताया कि यहां 1.50 लाख से भी अधिक नागरिकों को संक्रमण का जोखिम है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयार्क में बीते शुक्रवार तक 1,345 मामले दर्ज किए गए हैं। कैलिफोर्निया 799 के साथ दूसरे स्थान पर था। बीते 23 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। यह बीमारी मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है, लेकिन यह बाहर इतने व्यापक रूप से नहीं फैली थी। भारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमित चार मरीज सामने आए हैं। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
80 देशों में मंकीपॉक्स के 22000 से अधिक मामले
डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस साल मई के बाद से 80 देशों में मंकीपॉक्स के 22,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 75 संदिग्ध मौतें अफ्रीका के नाइजीरिया व  कांगो में हुईं। ब्राजील, स्पेन ने भी मंकीपॉक्स से जुड़ी मौतों की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में रोज करीब 4000 लोग मिल रहे एचआईवी संक्रमित
दुनियाभर में रोज करीब 4000 लोग एचआईवी संक्रमित मिल रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के सभी देशों से बीमारी की रोकथाम और उपचार पर जोर देने की अपील की है। यूएन के अनुसार नए एचआईवी संक्रमण में कमी की प्रगति धीमी है। हर दिन 4,000 लोग दुनियाभर में संक्रमित हो जाते हैं।


यूएनएड्स के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो वर्ष में कोविड-19 व अन्य संकटों से एचआईवी के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ी है। इससे लाखों लोगों की जान जोखिम में है। कनाडा के मॉन्ट्रियल में अंतरराष्ट्रीय एड्स सम्मेलन से पहले लॉन्च रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 और 2021 के बीच नए रोगियों में केवल 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 2016 के बाद सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed