Modi Leading the World : क्वाड शिखर बैठक की यह तस्वीर सोशल मीडिया में छाई, पीएम मोदी करते दिखे विश्व की अगुआई!
फोटो में पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के साथ सीढ़ी उतर रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस उनके पीछे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान की राजधानी टोक्यो में मंगलवार को हुई क्वाड शिखर बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने संगठन के सदस्य देशों व विश्व के चार दिग्गज नेताओं के साथ व्यक्तिगत मुलाकात भी की। सम्मेलन के दौरान की मोदी की एक तस्वीर सामने आई है। यह सोशल मीडिया में छा गई।
इस तस्वीर में पीएम मोदी विश्व की अगुआई करते प्रतीत हो रहे हैं। सीढ़ियां उतरते वक्त की यह फोटो खूब चर्चित हो रही है। यूजर्स इसे 'हैशटैगपिक्चरऑफदडे ( #pictureoftheday) व अन्य स्लग व हैशटैग से साझा कर रहे हैं। फोटो में पीएम मोदी और जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के साथ सीढ़ी उतर रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस उनके पीछे हैं।
इस वायरल फोटो को खूब लाइक व शेयर किया जा रहा है। भाजपा नेताओं के साथ ही सैकड़ों अन्य सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'विश्व नेता' करार दे रहे हैं।
अमित मालवीय ने यह ट्वीट किया
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा 'दुनिया का नेतृत्व ... एक तस्वीर एक हजार शब्दों के लायक है।'
Leading the world… a picture is worth a thousand words. pic.twitter.com/T4lJ8rFt1u
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 24, 2022
विश्व गुरु भारत : संबित पात्रा
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस फोटो को शेयर किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, 'विश्व गुरु भारत'। इसका मोटे तौर पर हिंदी में अर्थ विश्व नेता भारत होता है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, 'विश्व नेता'।विश्व गुरु भारत! pic.twitter.com/wRgyxwzYsu
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 24, 2022