{"_id":"634f813b92c0b3741f59c25d","slug":"modi-congratulates-swedens-ulf-kristersson-for-becoming-new-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: क्रिस्टर्सन स्वीडन के नए पीएम, मोदी ने दी बधाई, द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: क्रिस्टर्सन स्वीडन के नए पीएम, मोदी ने दी बधाई, द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने पर जोर
Wed, 19 Oct 2022 10:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:16 AM IST
सार
अनादोलू न्यूज एजेंसी के अनुसार, सोमवार को स्वीडन की संसद ने उल्फ क्रिस्टर्सन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। स्वीडिश संसद रिक्सडैग के 176 सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि 173 ने खिलाफ।
विज्ञापन
स्वीडन में उल्फ क्रिस्टर्सन नए प्रधानमंत्री चुने गए
- फोटो : ANI
विस्तार
स्वीडन में मॉडरेट पार्टी के नेता उल्फ क्रिस्टर्सन नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं। मोदी ने कहा, 'स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई। मैं अपनी बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।'
विज्ञापन
अनादोलू न्यूज एजेंसी के अनुसार, सोमवार को स्वीडन की संसद ने उल्फ क्रिस्टर्सन को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। स्वीडिश संसद रिक्सडैग के 176 सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि 173 ने खिलाफ। क्रिस्टर्सन मॉडरेट पार्टी, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स पार्टी और लिबरल के साथ तीन-पक्षीय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन